{"_id":"6a00f222a99573a6160ff117","slug":"star-cricket-club-became-champions-thrashing-spartan-by-10-wickets-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-154651-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: स्टार क्रिकेट क्लब बना चैंपियन, स्पार्टन को 10 विकेट से रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: स्टार क्रिकेट क्लब बना चैंपियन, स्पार्टन को 10 विकेट से रौंदा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।जीत के बाद अपनी ट्राफी के साथ स्टार क्रिकेट क्लब की टीम। स्वयं
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के केयू सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के खेल मैदान में शनिवार को आयोजित गैर-शिक्षक कर्मचारियों की पांचवीं टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में स्टार क्रिकेट क्लब ने केयूके स्पार्टन को 10 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर स्टार क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केयूके स्पार्टन की टीम ने धीमी शुरुआत के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। टीम की ओर से अंशुल शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 रन की पारी खेली। स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से भारत कल्याण ने दो विकेट लिए, जबकि सागर, शिवम और संदीप जांगड़ा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने एकतरफा अंदाज में मुकाबला अपने नाम किया। ओपनर बल्लेबाज राहुल धीमान और विजय जांगड़ा की जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15वें ओवर में ही टीम को जीत दिला दी। राहुल धीमान ने आक्रामक अंदाज में 84 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। वहीं विजय जांगड़ा ने 42 गेंदों पर 44 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 7 चौके लगाए।
विज्ञापन
राहुल धीमान को मैन ऑफ द मैच, प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं भारत कल्याण को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में वरिष्ठ क्रिकेटर एवं केयू उपकुलसचिव विनोद वर्मा ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने कहा कि खेल शरीर और मन को स्वस्थ रखने के साथ तनाव दूर करने में भी सहायक होते हैं।
इस दौरान उपविजेता टीम को भी ट्रॉफी और खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए गए। विजेता टीम के कप्तान रशपाल सिंह ने कहा कि पूरी टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ खेला और उसी का परिणाम जीत के रूप में सामने आया।