फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Star cast of 'Iska Naam Se Haryana' honored, Kurukshetra

‘इसका नाम सै हरियाणा’ की स्टार कॉस्ट सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Star cast of 'Iska Naam Se Haryana' honored, Kurukshetra
मुख्यातिथि एनआईटी के निदेशक प्रो. रमना रेड्डी को स्मृति चिह्न देते आयोजक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद में पांचवें हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन किया गया। पहले दिन हरियाणवी लोक कलाकार महावीर गुड्डू ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए शहीद भगत सिंह पर रागिनी ‘सौ-सौ मुसीबत पड़ै जवान मै, भगत सिंह कदे जी घबरा जा बंद मकान मै’ की साथियों के साथ भव्य प्रस्तुति दी। वहीं 15 फिल्मों का फिल्मांकन किया। इसके अलावा ‘इसका नाम सै हरियाणा’ फिल्म की स्टार कॉस्ट सम्मानित किया गया।
हरियाणा कला परिषद और सोसायटी फॉर आर्ट एंड कल्चर डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में छह दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन जियो जंग की ‘द लेटर, आइरिश फिल्म निर्माता इडो हर्टमैन की द शैडो ऑफ द सन, चाइना के फिल्म निर्माता ओलिवर हीरो की फिल्म ‘गप’, पराग्वे फिल्म निर्माता की ‘मैप टू द स्टार, अमेरिकन फिल्म निर्माता महमूद सलीमी की ‘नॉट मी’, जितेंद्रा जैना की ‘शी’, ईरानी फिल्म निर्माता हूमैन शाहाबी की ‘ ओनली थिस वन’ फिल्म निर्माता सुमित येमपल्लई की‘ एक कप चाय’ राजकुमार संतोषी की ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह का फिल्मांकन किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के निदेशक प्रो. रमना रेड्डी ने कहा कि शिक्षा और सिनेमा दो ऐसे क्षेत्र है जो समाज को आगे बढ़ाने का कार्य निरंतर करते रहते हैं। यही कारण की समाज के लिए शिक्षा और सिनेमा का अहम महत्व पहले भी था, अब भी है और भविष्य में भी रहेगा। सिनेमा बच्चों पर अधिक प्रभाव डालता है इसलिए सिनेमा में अधिक से अधिक बच्चों को केंद्रित कर फिल्में बननी चाहिए। इससे समाज में फैली असमानता, भुखमरी, असमान शिक्षा को दूर करने का संदेश दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं निदेशक धर्मेद्र दांगी ने कहा कि हरियाणा की संस्कृति को सिनेमा के माध्यम से आगे बढ़ाने का उनका प्रयास है। यही कारण है कि वे हरियाणवी संस्कृति सिनेमा पर 2016 से निरंतर कार्य करते हुए अब तक चार फिल्म समारोह का आयोजन कर चुकेे हैं। इस फिल्म समारोह के माध्यम से हरियाणवी कलाकारों, निर्माताओ, संवाद लेखकों इत्यादि को प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच दिया गया है। कार्यक्रम में फिल्म निर्माता संदीप बसवाना की फिल्म ‘इसका नाम सै हरियाणा’ की पूरी स्टार कॉस्ट मौजूद रही, जिसे अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह के निदेशक धर्मेंद्र दांगी एवं उनकी टीम ने फिल्म के निर्माता संदीप बसवाना समेत सभी कलाकारों को सम्मानित किया।

कला कीर्ति भवन के निदेशक प्रो. संजय भसीन ने कहा कि सिनेमा के माध्यम से समाज में भारतीय संस्कृति की अपार समझे बढ़े, कलाकारों को उनकी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले उन्हें सम्मानित किया जाए ताकि वे अधिक से अधिक समाज के लिए कार्य कर सके। इसी उदेश्यों की पूर्ति के यह फिल्म समारोह का आगाज और समापन हो यही उनकी कामना है। इस मौके पर डॉ. आबिद अली, सीमा गुप्ता, हरीश रंगा, प्रो. डॉ. मधु दीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed