फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sri Lankan Cultural Minister fascinated by Haryanvi culture, JP Nadda reached Maha Aarti

Kurukshetra News: हरियाणवी संस्कृति पर मुग्ध हुए श्रीलंका के सांस्कृतिक मंत्री, महाआरती में पहुंचे जेपी नड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Sri Lankan Cultural Minister fascinated by Haryanvi culture, JP Nadda reached Maha Aarti
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में स्टेट पार्टनर असम के बाद वीरवार को कंट्री पार्टनर श्रीलंका का प्रतिनिधिमंडल सांस्कृतिक मंत्री विदुरा विक्रम नायके की अगुवाई में धर्मनगरी पहुंचा। यहां परंपरागत ढंग से हरियाणवी पगड़ी पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने महोत्सव का भी भरपूर लुत्फ उठाया। महोत्सव में देर शाम महाआरती में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और श्रीलंका के सांस्कृतिक मंत्री विदुरा विक्रम नायके ने भाग लिया। उधर, प्रदेश के श्रम राज्यमंत्री अनूप धानक भी महोत्सव में पहुंचे और उन्होंने हरियाणवी पवेलियन का अवलोकन किया। महोत्सव में शुक्रवार को पवित्र ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में संत सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। इसमें देश भर से पहुंचे संत गीता के मर्म पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन

महोत्सव में पहली बार हरियाणवी नाइट का आयोजन किया गया, जिसमें गजेंद्र फोगाट और महाबीर गुड्डू ने अपने-अपने गीतों से समां बांध दिया। इससे पहले प्रख्यात फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा व रामपाल बल्हारा भी महोत्सव में पहुंचे, जहां यशपाल शर्मा निर्देशित व अभिनीत हरियाणवी फिल्म की स्क्रीनिंग की गई । इस दौरान फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा ने हरियाणवी पवेलियन का भी अवलोकन किया और कहा कि प्रदेश की संस्कृति सबसे समृद्ध है। यहां के रीति रिवाज, परंपरा व लोक संस्कृति विश्वभर में श्रेष्ठ है। पैवेलियन में पहुंचने पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पुनिया, डॉ. ज्ञान चहल व डॉ. सुशील टाया ने उनका स्वागत किया। अभिनेता यशपाल शर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा की लोक संस्कृति का बेहद सुंदर ढंग से प्रचार प्रसार कर रहा है। ब्रह्मसरोवर के तट पर हरियाणा के दर्शन हो रहे हैं। इससे पहले हरियाणवी पवेलियन में गीतों पर श्रीलंका से आया प्रतिनिधिमंडल भी झूम उठा। उन्होंने इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रीलंका में भी कराने की बात कही। उन्होंने मंच पर चढ़कर कलाकारों के साथ जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन



डीजीपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के चलते पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर और गुप्तचर विभाग के एडीजीपी आलोक मित्तल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शुक्रवार को दोपहर एक बजे से शुरू होने वाले संत सम्मेलन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री गीता ज्ञान संस्थानम के जीओ संग्रहालय का अवलोकन भी करेंगे। इन कार्यक्रमों में सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



धारा-144 के तहत जारी किए गए आदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर जिलाधीश शांतनु शर्मा ने धारा-144 के तहत आदेश जारी किए हैं। इसके तहत वीआईपी मार्ग व उसके आसपास 100 मीटर के दायरे में सड़क के दोनों तरफ कोई भी वाहन खड़ा नहीं हो सकेगा। वीआईपी मार्ग के 100 मीटर की परिधि के क्षेत्र में पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, लाठी-डंडे, तलवार, गंडासी, आग्नेय शस्त्र व अन्य किसी प्रकार के घातक हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। हैलीपेड स्थल, वीआईपी मार्ग के कार्यक्रम स्थल तथा आसपास ड्रोन/ग्लाईडर उड़ाने, कार्यक्रम स्थल के 500 मीटर के दायरे और मार्गों के दोनों तरफ किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed