फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sri Lankan children gave the message of Geeta through Rangoli

Kurukshetra News: श्रीलंका के बच्चों ने रंगोली से दिया गीता का संदेश

Sat, 02 Mar 2024 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 02 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Sri Lankan children gave the message of Geeta through Rangoli
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्रीलंका के कोलंबो में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज मंत्रोच्चारण और परंपरा के अनुसार हुआ। महोत्सव में हिस्सा ले रहे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह रहा। बच्चों ने रंगोली के माध्यम से गीता का संदेश दिया। पहले दिन करीब दो हजार बच्चों ने फैंसी ड्रेस, रंगोली, गीता श्लोकों के उच्चारण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसी प्रतियोगिताओं में शिरकत की।

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल के मुताबिक महोत्सव में स्कूली बच्चों ने पारंपरिक रंग-बिरंगी वेशभूषा और स्कूली ड्रेस में हिस्सा लिया। इन विद्यार्थियों ने अपनी रंगोली में पवित्र ग्रंथ गीता के संदेश को उकरने का अनोखा प्रयास किया। इन प्रयासों की हर किसी ने प्रशंसा की और श्रीलंका के अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने भी विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को खूब सराहा है।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में तीन मार्च तक चलने वाले महोत्सव में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के प्रयासों के चलते पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश आमजन मानस तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से कुरुक्षेत्र से शुरु किए गए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव ने बड़ा स्वरूप धारण कर लिया है। इस महोत्सव के माध्यम से देश-विदेश में भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज ये होंगे कार्यक्रम
दो मार्च को सुबह नौ बजे से लेकर 9:30 बजे तक सेमीनार के लिए पंजीकरण का कार्य शुरु होगा। सुबह से लेकर रात्रि नौ बजे तक प्रदर्शनी, शिल्प बाजार और पुस्तक मेला पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। सुबह 9:30 बजे से लेकर 10:45 मिनट तक पवित्र ग्रंथ गीता की जरूरत विषय पर सेमीनार का प्रथम सत्र शुरु होगा। 10:45 से 11 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 11 बजे से लेकर 12:15 तक पवित्र ग्रंथ गीता की तकनीकी पहलुओं के विषय को लेकर सेमीनार का दूसरा सत्र चलेगा, 12:15 बजे से लेकर 12:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, दोपहर दो बजे से लेकर 3:30 बजे तक पवित्र ग्रंथ गीता को लेकर सेमीनार का तीसरा सत्र शुरु होगा, 3:30 बजे से लेकर चार बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सात बजे से लेकर 9:30 बजे तक डिपार्टमेंट ऑफ हिंदू अफेयर्स की तरफ से एसवीसीसी स्टेट डांसिंग और म्यूजिक के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी तथा महोत्सव के दूसरे दिन के अंत में रात्रि 9:30 बजे से लेकर रात्रि 11:30 बजे म्यूजिक शो का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed