फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sri Krishna Ayush University. Budget of Rs 500 crore approved for the new building of NB: NB

श्रीकृष्ण आयुष विवि. के नए भवन के लिए मंजूर किया 500 करोड़ का बजट : नायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Sri Krishna Ayush University. Budget of Rs 500 crore approved for the new building of NB: NB
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार की तरफ से थानेसर विधानसभा के गांव फतुपुर में आयुष विश्वविद्यालय के नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 500 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। इस विश्वविद्यालय में देश की प्राचीन पद्धति के अनुसार इलाज किया जाएगा। यह एलान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रविवार को राज्यमंत्री सुभाष सुधा द्वारा आयोजित शंखनाद रैली में थानेसर विधानसभा व कुरुक्षेत्र में पिछले 10 वर्षों में किए गए विकास को गिनवा रहे थे। उन्होंने कहा कि 24 करोड़ की लागत से पलवल में राजकीय कन्या महाविद्यालय व चम्मूकलां में राजकीय महाविद्यालय स्थापित किया गया। 108 करोड़ रुपये की लागत से एनआईडी का निर्माण किया। दो करोड़ रुपये की लागत से राजकीय उच्च विद्यालय पिपली के नए भवन का निर्माण किया गया। गांव उमरी में सरकारी पॉलिटेक्निकल कॉलेज के भवन पर 14 करोड़ 51 लाख रुपये खर्च किए। भेरिया गांव में राजकीय कॉलेज पर चार करोड़ 69 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र शहर के लोगों को पांच रेल फाटकों से निजात दिलवाने के लिए 225 करोड रुपए की लागत से रेलवे ऐलिवेटिड ट्रैक की योजना को अमलीजामा पहनाया, जो जल्द पूरी होगी। गुरुद्वारा छठी पातशाही से रेलवे उपरगामी पुल तक सडक़ का सौंदर्यीकरण किया गया और इस पर नौ करोड़ 84 लाख रुपए की राशि खर्च की गई, ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर के चारों तरफ विभिन्न सडक़ों के सुधारीकरण व मजबूतीकरण पर नौ करोड़ 23 लाख रुपए खर्च किए गए, बहुकला परिसर में 10 करोड़ की लागत से सभाघार का निर्माण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलएनजेपी अस्पताल में 100 बेड के नए अस्पताल का निर्माण कार्य शुरु कर दिया गया है अब तक इस पर सात करोड़ की राशि खर्च की जा चुकी है। गांव बारना में पांच करोड़ 19 लाख की राशि से सीएचसी का निर्माण किया गया। झांसा में एक करोड़ 58 लाख की लागत से जन स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया। ब्रह्मसरोवर को ताजा पानी उपलब्ध करवाने के लिए 16 करोड़ की राशि खर्च की गई तथा 19 करोड़ 60 लाख की लागत से लाडवा में फल केंद्र व रामनगर में एकीकृत मधुमक्खी विकास केंद्र स्थापित किया गया है।




ज्योतिसर तीर्थ पर खर्च किया जा रहा 250 करोड़ का बजट : सुधा
राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने थानेसर शंखनाद रैली में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में थानेसर विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की बदौलत आज विधानसभा थानेसर ने पर्यटन, धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से पूरे विश्व में अपनी एक पहचान बना ली है। इन 10 वर्षों में सरकार ने इतने विकास कार्य करवाएं है कि उनकी अब कोई मांग शेष नहीं बची है। उन्होंने रैली में कुरुक्षेत्र शहर में रिंग रोड की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed