{"_id":"5dfd1d068ebc3e87fc6b870f","slug":"sports-kurukshetra-news-knl15869097","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला की टीम ने केयू को 3-0 से मात देकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू शिमला की टीम ने केयू को 3-0 से मात देकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
कुरुक्षेत्र। ऑल इंडिया अंतर यूनिवर्सिटी वालीबाल महिला प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम ने कब्जा जमाया। शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में चल रहे पांच दिवसीय ऑल इंडिया अंतर यूनिवर्सिटी वालीबाल महिला प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने 3-0 से मात देकर विजय हासिल की। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच 3-0 का स्कोर रहा। वहीं तीसरे व चौथे स्थान हासिल करने के लिए फानइल मुकाबले में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ व एसआरएम यूनिवर्सिटी चेन्नई की टीम ने भी दम दिखाया। आखिरकार फाइनल राउंड में पंजाब यूनिवर्सिटी की टीम ने एसआरएम यूनिवर्सिटी चेन्नई की टीम को 3-0 से मात देकर तीसरा स्थान हासिल किया। जीत के बाद खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद खेल विभाग के अधिकारियों ने विजेता टीम को बधाई दी। केयू के खेल निदेशक डॉ. डीएस राणा ने बताया कि तीसरे व चौथे स्थान के लिए एसआरएम यूनिवर्सिटी चेन्नई और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के बीच सुबह 11 बजे मुकाबला हुआ था, जिसमें पंजाब यूनिवर्सिटी ने जीत हासिल कर तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि शाम चार बजे हुए फाइनल मुकाबले में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और एचपीयू शिमला की टीम ने अपनी-अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाए, लेकिन एचपीयू शिमला की टीम ने 3-0 से मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में 16 से 20 दिसंबर तक आयोजित हुई ऑल इंडिया अंतर यूनिवर्सिटी वालीबाल महिला प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी एवं पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, अर्जुन अवॉर्डी डॉ. दलेल सिंह और भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने शिरकत की। मुख्य अतिथियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट की। खेल निदेशक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालय की 16 टीमों ने अपनी भागेदारी की। इस अवसर पर कंपिटीशन डायरेक्टर राज सिंह, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल परिषद के प्रधान डॉ. एमपीसिंह, महेंदर सिंह, महावीर, राजेश कुमार वालीबाल कोच सहित अन्य मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।