फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   SPO on duty shot himself, the bullet passed through the neck and skull

Kurukshetra News: ड्यूटी पर तैनात एसपीओ ने खुद को मारी गोली, गर्दन से होते हुए खोपड़ी को कर गई पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
SPO on duty shot himself, the bullet passed through the neck and skull
कुरुक्षेत्र। पुलिस विभाग में तैनात एक एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) ने अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मार कर जीवन लीला समाप्त कर ली। वह वीरवार सुबह 10 बजे कुछ बंदियों काे अदालत में पेश करने के लिए जेल पहुंचे थे। इस दौरान एसपीओ ने बेंच पर बैठे हुए अपनी गर्दन हाथ में पकड़ी, बंदूक पर गर्दन रख दी और गोली चला दी। गोली गर्दन से होते हुए खोपड़ी को पार कर गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान कैथल जिला के सौंगल गांव के रहने वाले करीब 50 वर्षीय जयभगवान के रूप में हुई है। घटना के समय उनके अन्य साथी पुलिसकर्मी बंदियों को बैरक से निकाल कर वैन में बैठा रहे थे। वहीं जयभगवान वैन के साइड में उनकी सुरक्षा में बंदूक की नली पर गर्दन रखे बेंच पर बैठे थे। इस दौरान उनकी बंदूक से गोली चल गई और उनकी गर्दन को पार करते हुए सीधा खोपड़ी पार कर गई। किसी को कुछ समझ में आता तब तक जयभगवान बेंच से नीचे गिर गए। आनन-फानन में उन्हें लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। यहां चिकित्सकों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में पत्नी को बताया निर्दोष : विनय
शहर थाना प्रभारी पीएसआई विनय कुमार ने बताया कि पुलिस को जांच में जयभगवान के बैग से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें जयभगवान ने अपने ससुराल पक्ष पर परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए और पत्नी को निर्दोष बताया है। मृतक जय भगवान के छोटे भाई सुनील की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुलिस सेवा से पहले एचआईएसएफ में थे तैनात

मृतक एसपीओ जयभगवान हरियाणा औद्योगिकी सुरक्षा बल से हटाए गए कर्मियों में शामिल थे। साल 2017 में जयभगवान पुलिस में बतौर एसपीओ भर्ती हुए थे। फिलहाल वे पुलिस लाइन में रिजर्व कर्मी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। जयभगवान अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए। उनके बड़ा बेटा 10वीं और छोटा बेटा आठवीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed