फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Son's friend told that the lady was absconding with bracelet and mobile phone.

Kurukshetra News: बेटे का दोस्त बता महिला के हाथ से कड़ा और मोबाइल लेकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Son's friend told that the lady was absconding with bracelet and mobile phone.
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-पांच में बेटे का दोस्त बनकर घर में घुसा युवक महिला का मोबाइल और ढाई तोले सोने का कड़ा लेकर फरार हो गया। आरोपी के अन्य दो दोस्त घर के बाहर कार में उसका इंतजार कर रहे थे। आरोपी अपने भाई की शादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुसा था।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में जगदीश कुमार निवासी सेक्टर-पांच ने बताया कि उसके दो बेटे पुनीत ऑस्ट्रेलिया और दूसरा विपुल कनाडा में रहते हैं, जबकि तीसरा बेटा हैप्पी उनके साथ ही रहता है। रात को उसका बेटा हैप्पी किसी काम से मार्केट गया हुआ था। घर पर वह अपनी पत्नी रेनू के साथ बैठा था। इसी दौरान करीब नौ बजे एक युवक ने उनके घर की घंटी बजाई। उसकी पत्नी ने दरवाजा खोला तो उस युवक ने खुद को उसके बेटे पुनीत का दोस्त संजय अरोड़ा बताया। उसकी पत्नी ने उसे अंदर बुला लिया। यहां आकर उस युवक ने बताया कि वह अपने भाई की शादी का कार्ड देने आया है।
विज्ञापन

उस युवक ने उसकी पत्नी से उसकी बात पुनीत से कराने की मांग की। उसने अपने मोबाइल से पुनीत का नंबर मिलाकर मोबाइल उसे पकड़ा दिया। अभी कॉल चल ही रही थी कि आरोपी ने उसकी पत्नी से कड़े का डिजाइन देखने के लिए कड़ा मांग लिया। उसकी पत्नी ने अपने हाथ से ढाई तोले सोने का कड़ा उतारकर उसे पकड़ा दिया। इसी दौरान आरोपी बात करने के बहाने से मोबाइल और कड़ा लेकर बाहर आ गया। आरोपी ने बताया कि पास में ही उसके माता-पिता कार्ड बांट रहे हैं। कुछ देर बाद आरोपी मोबाइल और कड़ा लेकर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य साथियों के साथ भागा आरोपी
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी काफी देर तक नहीं आया तो उसने पड़ोसी के घर सीसीटीवी फुटेज जांची। इसमें सामने आया कि तीन युवक कार में आए थे। इनमें से दो युवक कार लेकर बाहर खड़े थे तथा तीसरे युवक ने वारदात को अंजाम दिया। बाद में तीनों आरोपी कार में फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed