{"_id":"63fa7d29728ce1b9030537f4","slug":"sonipat-beat-yamunanagar-21-17-in-kabaddi-kurukshetra-news-c-18-1-41939-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कबड्डी में सोनीपत ने यमुनानगर को 21-17 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कबड्डी में सोनीपत ने यमुनानगर को 21-17 से हराया
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में चल रही नौंवी अंतर सर्कल उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम के द्वारा शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में सोनीपत ने यमुनानगर को 21-17 से हराया।
प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन जहां खिलाड़ियों में भाग लेने के लिए उत्साहित दिखे तो दिनभर चली प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। जिसके लिए खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता में सोनीपत ने यमुनानगर को 21-17 से हराया तो वहीं झज्जर की टीम ने रोहतक की टीम को 32-30 से हराते हुए कड़ी शिकस्त दी। महिला वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता में पंचकूला की टीम ने रोहतक की टीम को 2-0 से हरा कर जीत अपने नाम की।
उधर पुरुष वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता में कैथल ने हेड ऑफिस पंचकूला की टीम को हराकर और रोहतक की टीम ने अंबाला की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जिसके मुकाबले कल होंगे। जनरल सेक्रेटरी व कार्यकारी अभियंता जसनीर कौहाड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 11 सर्कल के लगभग 900 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए रहने और खाने पीने की व्यवस्था आयोजक कमेटी द्वारा पंजाबी धर्मशाला में किया गया है। खिलाड़ियों का किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया हैं। इस मौके पर जेएस नारा,सज्जन कुमार गोयत, योगेश लोचब्ब, सुभाष चंद्र, गजेंद्र लांबा, शिशपाल सागवाल, प्रदीप चहल, जोगिंदर माजरा, राजेश भट सहित अन्य मौजूद रहे।