Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sonipat and Jind dominated the Kabaddi competition.

Kurukshetra News: कबड्डी स्पर्धा में सोनीपत और जींद का रहा दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Sonipat and Jind dominated the Kabaddi competition.
कुरुक्षेत्र। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित करते विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार व अन्य
कुरुक्षेत्र। सर्किट हाउस चौक के पास स्थित एक आश्रम में हरियाणा ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश से आई महिला व पुरुष टीमें विजय के लिए मैदान में उतरीं और रोमांचक मुकाबलों में अपने दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में सोनीपत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। भिवानी की टीम द्वितीय रही और कैथल व रोहतक की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

वहीं महिला वर्ग में जींद की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। चरखी दादरी की टीम दूसरे स्थान पर रही और हिसार व भिवानी की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शिरकत की। इस दौरान जिला परिषद के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी और सचिव नसीब भी मौजूद रहे। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत व अनुशासन की सराहना की और विजेताओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा ओलंपिक संघ ने खेल इतिहास में एक नया अध्याय लिखा है। 13 साल के लंबे अंतराल के बाद 27वें राज्य खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य में 1,489 खेल नर्सरियां संचालित हैं जिनमें 37,225 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1,500 रुपये और 15 से 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये मासिक सहायता दी जाती है। प्रशिक्षकों को भी 25 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021 के तहत खेल विभाग में 550 नए पद सृजित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed