फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sonalika Tractor Company provided career opportunities in the employment workshop.

Kurukshetra News: रोजगार कार्यशाला में सोनालीका ट्रैक्टर कंपनी ने दिए कॅरिअर के अवसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Sonalika Tractor Company provided career opportunities in the employment workshop.
कुरुक्षेत्र। विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ रोजगार के व्यावहारिक अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से राजकीय कॉलेज भेरियां में प्लेसमेंट सेल की ओर से एक रोजगार कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सोनालीका इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर विद्यार्थियों को कंपनी में उपलब्ध रोजगार संभावनाओं से अवगत कराया। कार्यशाला के दौरान सोनालीका कंपनी के वरिष्ठ एरिया मैनेजर सुभाष ढुल, लक्ष्मी ट्रैक्टर पिहोवा के मैनेजिंग डायरेक्टर भगत सिंह और इसी कंपनी के जनरल मैनेजर सोनू ने विद्यार्थियों को सोनालीका ट्रैक्टर कंपनी में भर्ती की प्राथमिक योग्यता, मासिक आय, पदों की प्रकृति और अन्य वित्तीय लाभों की विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य डाॅ. सुशील कुमार ने कहा कि इस प्रकार की पहल से विद्यार्थी आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा सकते हैं। इस अवसर पर सोनालीका ट्रैक्टर कंपनी में रोजगार प्राप्त करने के लिए महाविद्यालय के लगभग 50 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज डाॅ. रविंद्र सिंह ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे महाविद्यालय की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे रोजगार अवसरों का सदुपयोग करें, ताकि स्नातक प्रक्रिया पूर्ण होने से पहले ही उन्हें उपयुक्त रोजगार मिल सके। इस मौके पर डाॅ. प्रशांत कुमार, डाॅ. जागीर सिंह, प्रो. मुकेश कुमार, डाॅ. दिनेश कुमार, कुलजीत सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed