{"_id":"625f14c83000e1693114d17a","slug":"sonali-wins-in-poster-making-competition-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1054750162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सोनाली ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सोनाली ने मारी बाजी
विज्ञापन
विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोली को देखते डॉ. जितेंद्र भारद्वाज व अन्य। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में बोटैनिकल एसोसिएशन द्वारा जैव विविधता तथा प्राकृतिक संपदा से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान पोस्टर, रंगोली तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सोनाली ने प्रथम, गुरप्रीत कौर ने दूसरा तथा सागरिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता में रिचा, शिखी तन्वी व प्रेरणा ने प्रथम, पूजा, मुस्कान, मोहिनी व प्रिया ने द्वितीय तथा दिव्या, निशा, सुप्रिया व मोनिका तृतीय पुरस्कार हासिल किया, जबकि सौरभ, रिंपी, आचंल, निर्मल, शिवानी तथा प्रियंका ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। स्लोगन लेखन में प्रियंका ने पहला, सोनिया ने दूसरा तथा रीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका बायोटेक्नोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, गृह विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कुमार तथा डॉ. तरविंद्र कौर ने निभाई। इस अवसर पर वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. नरेंद्र सिंह ने जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके संरक्षण के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर डॉ. सोमवीर जाखड़, डॉ. योगेश, डॉ. ज्योति चौहान, बोटेनिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी अमन कुमार, धीरज कुमार, चारू, ज्योति तूर आदि मौजूद रहे।