फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Son-in-law turned out to be the main conspirator of the robbery incident.

Kurukshetra News: दामाद ही निकला लूटपाट की वारदात का मुख्य साजिशकर्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law turned out to be the main conspirator of the robbery incident.
कुरुक्षेत्र। आरोपियों से बरामद चोरीशुदा सोने के जेवर।  विज्ञ​प्ति
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह कंग कॉलोनी में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट की साजिश रचने वाला कोई और नहीं बल्कि दामाद ही निकला। बताया जा रहा है कि आरोपी अरुण निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अंबाला शहर पर 50 लाख रुपये का कर्ज था। सीआईए ने आरोपी दामाद समेत विशाल, मुरसलीन व फैजान निवासी सरधना जिला मेरठ को गिरफ्तार कर चोरीशुदा 700 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में पांच अगस्त को दर्ज शिकायत में कंग कॉलोनी निवासी नरेश कुमारी ने बताया था कि पिछले महीने उसके बेटे की शादी हुई थी, जिसमें उसके बेटे और पुत्रवधू को जेवर व कीमती उपहार मिले थे। यह समान व जेवर उनके पास ही रखे थे। पांच अगस्त को उसके पति अपने किसी काम से जींद गए थे। इस दौरान वह घर पर अकेली थी।
विज्ञापन

दोपहर करीब डेढ़ बजे उसका दामाद अरुण घर पर आया था। नींबू पानी पीकर उसका दामाद बाथरूम में चला गया था। वह अपने कमरे में आराम करने चली गई थी। कुछ देर बाद तीन युवक उसके कमरे में घुस आए और उसका मुंह पकड़ कर टेप लगा दी। साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके हाथ-पांव टेप से बांध दिए थे। आरोपियों ने उसे बेड पर गिराकर घर से सारे जेवर व रुपये लेकर भागने लगे, मगर शोर सुनकर उसका दामाद मौके पर पहुंच गया था। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके दामाद को बांध दिया तथा उसे कोई नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दाे ने करते हुए मुख्य आरोपी अरुण समेत विशाल, मुरसलीन व फैजान को गिरफ्तार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रेडिंग में पैसा डूबने पर बनाई लूट की योजना
पत्रकारवार्ता में पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि मुख्य आरोपी अरुण ऑनलाइन शेयर मार्केट में पैसे लगाता था। इस कारण आरोपी करीब 50 लाख रुपये के कर्ज में डूब गया था। आरोपी ने अपने माता-पिता को बिना बताए धोखे से अपने मकान पर 22 लाख रुपये का लोन करवाकर क्रिप्टो ट्रेडिंग में लगा दिए थे। आरोपी ने करीब एक महीने पहले योजना बनाई थी। आरोपी जानता था कि जुलाई में उसके साले की शादी हुई थी। शादी में मिले जेवर व उपहार घर पर पड़े हुए हैं। आरोपी विशाल व फैजान पर पुलिस ने पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed