फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Son-in-law hits father-in-law with a needle in Gandhinagar, dies in hospital

गांधीनगर में दामाद ने ससुर के सिर पर सुए से किया वार, अस्पताल में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law hits father-in-law with a needle in Gandhinagar, dies in hospital
बच्चों को लेकर हुए विवाद में दामाद ने ससुर के सिर पर सुआ घोप दिया। वारदात गांधी नगर स्थित जनता स्कूल के नजदीक की बताई जा रही है। मृतक की शनाख्त गांधी नगर गली नंबर-2 निवासी 40 वर्षीय रोशन पुत्र प्रेम के रूप में हुई है। परिजनों ने दामाद और एक महिला सहित तीन पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी धर्मों ने बताया कि उसकी पुत्री निशा की शादी गांधी नगर गली नंबर-3 निवासी भोला पुत्र वीर सिंह के साथ की थी। निशा के पास दो बच्चे हैं। धर्मों ने बताया कि बुधवार को वह अपने पति रोशन के साथ अस्पताल में दाखिल अपने रिश्तेदार का पता लेने के लिए गई थी। जब वह रात को वापस आई तो उसकी बेटी निशा ने बताया कि भोला घर आया था और दोनों बच्चों को मारने की धमकी देकर अपने साथ उठा कर ले गया। आरोप लगाया कि भोला उसकी बेटी निशा के साथ झगड़ा करता था, जिसके चलते निशा अपने दोनों बच्चों को लेकर उनके घर पर ही रह रही थी। आरोपी धमकी देता था कि वह उसके दोनों बच्चों को मार देगा। इसी डर के चलते वह अपनी बहन रेशमा के साथ बुधवार रात करीब 10 बजे बच्चों को लेने के लिए भोला के घर गई थी। उसका दामाद घर के बाहर चारपाई पर बैठा था। उन्होंने दोनों बच्चे ले लिए तो भोला ने इसका विरोध किया। इसी दौरान पीछे से उसका पति रोशन भी आ गया। इसी दौरान भोला ने लोहे का सुआ निकाला और उसके पति रोशन लाल के सिर पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उसके पति रोशन को आरोपी भोला, पदड और अनु ने पकड़ लिया और उन्होंने रोशन के साथ मारपीट की। इसी बीच वहां से उनका पड़ोसी मोनी जा रहा था। मोनी ने उसके पति के सिर से सुआ निकाला और कपड़ा बांध दिया। जहां से वे लहूलुहान हालत में रोशन को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। वीरवार सुबह वे एलएनजेपी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां आपातकालीन विभाग में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उनकी अनदेखी की, जिसकी वजह से उसके पति की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और चिकित्सकों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि गांधी नगर में इससे पहले भी कई हत्याएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सहित तीन के खिलाफ किया मामला दर्ज, तीनों फरार : एसएचओ
कृष्णा गेट थाना पुलिस प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर मुख्यारोपी भोला, पदड और अनु के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल तीनों फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed