फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Son cruelty in Kurukshetra, strangled his mother to death, hid body in house

कुरुक्षेत्र में बेटे की बेरहमी: गला घोंटकर मां को मौत के घाट उतारा, घर में छुपाया था शव; ऐसे हुआ खुलासा

Sat, 08 Jun 2024 12:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 08 Jun 2024 12:04 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने दो दिन पहले अपनी मां की हत्या कर शव घर ही छुपा दिया था। आज सुबह पड़ोसियों को मकान से दुर्गंध आई तो उन्हें कुछ शक हुआ, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। 

विज्ञापन
Son cruelty in Kurukshetra, strangled his mother to death, hid body in house
पुलिस मौके पर पहुंची - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में एक युवक ने बुरी तरह से मारपीट कर और गला घोंटकर अपनी मां की हत्या कर दी। वारदात शाहाबाद के हुडा सेक्टर के मकान नंबर 403 की है। मृतक महिला की शिनाख्त कृष्णा देवी (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक मोहित अग्रवाल को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी ने दो दिन पहले अपनी मां की हत्या कर शव घर ही छुपा दिया था। आज सुबह पड़ोसियों को मकान से दुर्गंध आई तो उन्हें कुछ शक हुआ, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। बताया यही जा रहा है कि आरोपी ने दो दिन पहले बाद आरोपी ने शव को घर में ही छुपा दिया। उस दौरान आरोपी भी घर ही मौजूद रहा। घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना। पुलिस ने सुबह मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी वारदात के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed