फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   sometimes they used to do Reiki during the day with toys and sometimes with fruit carts In Kurukshetra

Kurukshetra: कभी खिलौने तो कभी फलों की रेहड़ी लेकर दिन में करते थे रेकी, रात को चुरा लेते थे ट्रांसफार्मर

Fri, 02 May 2025 06:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 02 May 2025 06:00 PM IST
सार

सीआईए-दो के प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के मुताबिक आरोपी इतने शातिर है कि पहले बाइक पर चोरी की वारदात करके सामान ले जाते थे। उस दौरान मोबाइल बंद रखते थे। बाद में वारदातें बढ़ाई तो रेहड़ी में सामान ले जाने लगे, जिसके चलते वे अपने साथ मोबाइल ऑन रखने लगे।

विज्ञापन
sometimes they used to do Reiki during the day with toys and sometimes with fruit carts In Kurukshetra
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

दिन के समय कभी खिलौने तो कभी फलों की रेहड़ी लेकर फेरी लगाने के बहाने रेकी करते और रात को ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात को अंजाम दे देते। यह सिलसिला करीब एक साल से चल रहा था। जिला के सीएम सिटी लाडवा व बाबैन क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी की बढ़ती ये वारदातें पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी थी। अब सीआइए दो की टीम ने दो सहारनपुर के रहने वाले दो आरोपियों को दबौचा तो ऐसी 70 वारदातों का राज खुला, जबकि इन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया हुआ है, जिस दौरान और भी वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है। यहीं नहीं पुलिस रिमांड के दौरान इनके दूसरे साथियों से लेकर सहारनपुर में चुराए गए ट्रांसफार्मरों का सामान खरीद करने वाले आरोपी तक पहुंचेगी। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान यूपी के सहारनपुर जिला के गांव मायापुर रूपपुर वासी साजिद और गांव चकरोता लोहारान वासी अरफात के रूप में हुई है, जिनसे लाखों रुपये का चार क्विंटल तांबा, औजार और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक गहलोत ने बताया कि साजिद हिस्ट्रीशीटर है और करनाल, सहारनपुर व देवबंद की जेलों में चोरी के मामलों में बंद रह चुका है। सहारनपुर जेल से जमानत पर छूटने के बाद इसने अपने साथ अन्य शातिरों को मिलाकर 15 साल बाद फिर से ट्रांसफार्मर चोरी का जाल फैलाया और इसके लिए कुरुक्षेत्र जिला को निशाना बनाया। 
विज्ञापन




पूछताछ में आरोपियों ने माना कि वे रात को ट्रांसफार्मर चोरी कर यमुनानगर के रादौर के समीप जंगल में ले जाते थे, जहां ये आग जलाकर तांबा व अन्य सामान अलग कर लेते थे और फिर यह सामान सहारनपुर ले जाकर बेच देते थे। आरोपियों ने फिलहाल थाना लाडवा और बाबैन क्षेत्र में 70 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सटीक रणनीति और मोबाइल लोकेशन से पकड़े गए शातिर
सीआईए-दो के प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के मुताबिक आरोपी इतने शातिर है कि पहले बाइक पर चोरी की वारदात करके सामान ले जाते थे। उस दौरान मोबाइल बंद रखते थे। बाद में वारदातें बढ़ाई तो रेहड़ी में सामान ले जाने लगे, जिसके चलते वे अपने साथ मोबाइल ऑन रखने लगे। मोबाइल नंबरों लंबे समय तक ट्रेस किए गए तो आरोपियों के नंबर हर बार चोरी के समय घटनास्थल और सुबह एक स्थानीय ढाबे पर मिले। ढाबा संचालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि ये लोग फल व खिलौने आदि बेचने वाले हैं। बंद कट्टे में लाए सामान को ये फल व खिलौने आदी बताते हैं। योजना के तहत दोनों आरोपी जब ढाबे पर पहुंचे तो टीम ने उन्हें दबौच लिया और पूछताछ में सब उगल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed