फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sometimes light and sometimes heavy, due to rain throughout the day, waterlogging occurred at many places.

Kurukshetra News: कभी हल्की तो कभी तेज, दिन भर बारिश के चलते कई जगहों पर हुआ जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Sometimes light and sometimes heavy, due to rain throughout the day, waterlogging occurred at many places.
कुरुक्षेत्र। बारिश होने से शहर में हुआ जलभराव। संवाद
कुरुक्षेत्र। अल सुबह मौसम ने करवट ली, जिसके चलते सुबह झमाझम बारिश हुई, जिससे शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया और पानी निकासी को लेकर किए गए प्रशासनिक दावों की पोल खुल गई। शहर में कईं जगहों में पानी भर गया। हालांकि दिन में भी रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा। कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान गिरने लगा और मौसम में ठंडक का असर बना रहा। उधर कई स्थानों पर बारिश संग चली तेज हवा के कारण धान की फसल भी खेतों में बिछ गई हैं, जिससे नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

बारिश होने से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली तो वहीं कई जगहों पर जलभराव होने से परेशानी भी झेलनी पड़ी। शहर के मुख्य बाजार, गोशाला बाजार, सेक्टर 17, छोटा बाजार, श्री कृष्ण संग्रहालय सहित कई जगहों पर जलभराव के चलते लोगों को परेशानियों से भी जूझना पड़ा। वहीं बारिश होने से किसानों की चिंता भी दिनभर बढ़ी रही। धान की फसल को नुकसान होने का डर उन्हें सताने लगा। हालांकि बारिश व हवा के कारण धान की फसल कई जगहों पर गिर गई, जिससे पैदावार पर असर पड़ने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.1 व न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार 15 सितंबर तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना बनी हुई है, जिसके चलते शुक्रवार को जिले भर में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई हैं। जबकि शनिवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि अगले सप्ताह मौसम साफ होने के आसार भी बने हुए हैं।
विज्ञापन



कई जगहों पर फसल को पहुंचा नुकसान : डॉ. सीबी सिंह
कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि जिले में कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश हुई है। बारिश से धान की फसल को कई जगहों पर नुकसान हुआ है। धान की कटाई भी शुरू हो चुकी है। बारिश व तेज हवा से कई जगहों पर धान की फसल गिर गई है, जिससे पैदावार कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बारिश व हवा चलने से धान की फसल को पहुंचा नुकसान
इस्माईलाबाद। क्षेत्र में शुक्रवार को बारिश होने से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ने लगी है। तेज हवा व बारिश होने से धान की फसल गिर गई, जिसमें नुकसान की आशंका है। किसान बलदेव, दीप चंद, अनिल कुमार, तरसेम लाल, संजीव, मनदीप ने बताया कि इस समय अगेती धान की 1509 किस्म और कई अन्य अगेती किस्में पककर तैयार है और कटाई भी की जा रही है। बारिश होने से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान होगा।

कुरुक्षेत्र। बारिश होने से शहर में हुआ जलभराव। संवाद

कुरुक्षेत्र। बारिश होने से शहर में हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed