फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Some got solution and some got assurance.

Kurukshetra News: किसी को मिला समाधान तो किसी को आश्वासन

Tue, 20 Jan 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 20 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Some got solution and some got assurance.
कुरुक्षेत्र। पेंशन शुरू होने के आदेश पारित होने के बाद जानकारी देते बुजुर्ग। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को लगाए समाधान शिविर में अपनी समस्या का समाधान करवाने के लिए लोग सुबह नौ बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

इधर पौने 10 बजे के करीब हाॅल के बाहर प्रशासन के दो कर्मचारी लैपटाॅप लेकर पहुंचे और आए हुए लोगों को लाइन लगाने के लिए कहने लगे लिखित शिकायतों को लेकर उन पर टोकन नंबर लगाने लगे।
ठीक दस बजे से पहले विभागों के प्रतिनिधि शिविर के चेयरमेन के पहुंचने से पहले हॉल में अपनी कुर्सियों की पेटियां बांध ली। बाहर अभी भी शिकायतकर्ताओं की संख्या बड़ती जा रही थी। 10:05 का समय हो चुका था लोग पूछने लगे सुनवाई कब शुरू होगी।
विज्ञापन

इतनी देर में शिविर के चेयरमैन जिला परिषद के सीईओ शंभू राठी डीडीपीओ के साथ पहुंचे और गेट पर खड़े सुरक्षाकर्मी को एक-एक करके शिकायतकर्ताओं को अंदर भेजने को बोला। शिविर में ज्यादातर शिकायकर्ता पहली बार आए थे। लगभग की शिकायतें फैमिली आईडी को लेकर रही। किसी की फैमिली आईडी में जन्मतिथि गलत थी, तो किसी की इनकम बड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैमिली आईडी की लगभग शिकायतों का चेयरमेन ने मौके पर ही समाधान किया तो शिकायतकर्ता समाधान पाकर राहत की सांस लेते हुए बाहर निकले और उनके चेहरे पर संतोष का भाव नजर आया। वहीं कुछ लोगों को निराशा के साथ बाहर निकल रहे थे। बातचीत करने पर बोले की समाधान का आश्वासन मिला है और कुछ अधिकारियों को दस्तावेज सौंपे है। समाधान होगा तभी कुछ कह सकते हैं। यहां से पहले भी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भी तो आश्वासन ही दिया था।

फैमिली आईडी के बाद ज्यादा तर लोगों की शिकायतें बिजली बिल में गड़बड़ी व सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए दस्तावेजों में कमियां दुरूस्त करवाने की थी। चेयरमेन ने मौके पर मौजूद बिजली निगम के अधिकारी को तुरंत बिल को ठीक करने का आदेश दिया व यहां बिल का अधिक आने का उचित कारण मांगा। वहीं सरकारी की सुविधाओं से वंचित शिकायतकर्ताओं की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों से उन्हें योजना का लाभ न मिलने का कारण पूछा व जिन शिकायतकर्ताओं के दस्तावेज पूरे थे उनको तुरंत योजना से जोड़ने के आदेश दिया। संवाद

कुरुक्षेत्र। पेंशन शुरू होने के आदेश पारित होने के बाद जानकारी देते बुजुर्ग। संवाद

कुरुक्षेत्र। पेंशन शुरू होने के आदेश पारित होने के बाद जानकारी देते बुजुर्ग। संवाद

कुरुक्षेत्र। पेंशन शुरू होने के आदेश पारित होने के बाद जानकारी देते बुजुर्ग। संवाद

कुरुक्षेत्र। पेंशन शुरू होने के आदेश पारित होने के बाद जानकारी देते बुजुर्ग। संवाद

कुरुक्षेत्र। पेंशन शुरू होने के आदेश पारित होने के बाद जानकारी देते बुजुर्ग। संवाद

कुरुक्षेत्र। पेंशन शुरू होने के आदेश पारित होने के बाद जानकारी देते बुजुर्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed