{"_id":"6564fbe302b0edb3520e5926","slug":"som-convent-gurukul-won-the-hockey-competition-organized-in-the-memory-of-martyr-surendra-kumar-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-9284-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सोम कॉन्वेंट गुरुकुल ने जीती शहीद सुरेंद्र कुमार की स्मृति में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सोम कॉन्वेंट गुरुकुल ने जीती शहीद सुरेंद्र कुमार की स्मृति में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहीद सुरेंद्र कुमार की स्मृति में सोम कॉन्वेंट गुरुकुल घराड़सी में हॉकी प्रतियोगिता हुई, जिसमें गुरुकुल की टीम व जयभारत हॉकी एकादमी की टीमों के बीच मैच हुआ। इसमें सोम गुरुकुल की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में समाजसेवी संस्था उमंग के अध्यक्ष देवीलाल बारना बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। वहीं विद्यालय के निदेशक व क्रीड़ा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
गुरुकुल की प्राचार्य रीतू शर्मा ने प्रतियोगिता से अवगत कराया तो वहीं मुख्यातिथि देवीलाल बारना ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में देश प्रेम व खेल भावना पैदा होती है। हमारे अंदर देश के प्रति प्रेम कूट-कूटकर भरा होना चाहिए। युवाओं को चाहिए कि अपनी ऊर्जा को देशहित के लिए लगाएं। हरियाणा के खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में डंका बजाया है।
हरियाणा से नीरज चोपड़ा जैसे अनेक खिलाड़ी जन्में हैं, जिन्होंने देश के लिए सोना जीतने का काम किया है। हमें ऐसी हस्तियों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने शहीद सुरेंद्र कुमार के बारे में बताया कि वे देश सेवा के जुनून के साथ फौज में भर्ती हुए थे और 24 नवंबर 2001 में जम्मू कश्मीर के कारगिल क्षेत्र में आतंकी मुठभेड़ के दौरान सिर में गोली लगने के कारण शहीद हो गए थे। ऐसे देशभक्त से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होंने देश के खातिर अपने प्राणों तक की आहुतियां दे दी। विद्यालय के निदेशक सुभाष चौहान ने कहा कि गुरुकुल में रोजाना बच्चों को निशुल्क रूप से हॉकी की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस मौके पर निदेशक सुभाष चौहान, प्रिंसीपल रीतू शर्मा, हॉकी कोच साहिल, प्रदीप सैनी, दीपक तिवारी, विजेंद्र सहित स्टाफ व खिलाड़ी मौजूद रहे।