फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   sold temple`s shop with fraud

लाडवा में नटवरलाल ने बेची मंदिर की दुकानें

Fri, 29 Apr 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Fri, 29 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
sold temple`s shop with fraud
crime - फोटो : amar ujala
लाडवा में नटवरलाल ने कस्बे के प्राचीन मंदिर की दो दुकानों को फर्जी तरीके से बेच दिया। मंदिर प्रबंधक ने मंदिर की दुकानें बेचने वाले, खरीददार के साथ नगरपालिका के सचिव, लेखाकार, नायब तहसीलदार समेत नौ व्यक्तियों के खिलाफ एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


कस्बे के बजाजा बाजार में मंदिर शिव नारायण मंगल सेन स्थित है। इस मंदिर के बाहर तीन दुकानें हैं, जो कई वर्षों से किराए पर हैं। इन दुकानों में दो दुकानों को एक अप्रैल को भारत भूषण गर्ग ने लाडवा सब तहसील में रजिस्ट्री कराकर गांव बपदी निवासी सुखबीर को बेच दिया। रजिस्ट्री कराने के लिए नगरपालिका की एसेसमेंट की नकल लगाई गई है, जिसमें भारत भूषण को दुकानों का मालिक दिखाया गया है। मंदिर की दुकानें बेचे जाने के मामले का खुलासा तब हुआ, जब खरीददार ने दुकानों को खरीदने के बाद दुकानों के पास वाली एक दुकान का कुछ हिस्सा खरीदने की पेशकश की। मंदिर की दुकानें बिकने का पता चलते ही मंदिर के पुजारी व प्रबंधक हरकत में आए। दुकानों से संबंधित नगरपालिका की एसेसमेंट का रिकार्ड चैक किया। पालिका का रिकार्ड देखते ही मंदिर प्रबंधक आकाश गर्ग को रिकार्ड में हेराफेरी की आशंका हुई। इन दुकानों की गृहकर की पुरानी रसीदों में दुकानें मंदिर के नाम दर्ज हैं, लेकिन एसेसमेंट वर्ष 2013-14 में भारत भूषण के नाम दिखाई गई हैं और इनका प्रापर्टी नंबर भी बदल दिया गया है।
विज्ञापन


खरीदार कोई, फोटो किसी और की
प्रबंधक आकाश गर्ग ने बताया कि इन दुकानों में बैठे किराएदारों ने 11 सितंबर 2015 को गृहकर जमा कराया था। उसमें एसेसमेंट वर्ष 2014-15 व 2015-16 में दुकानें मंदिर की मलकीयत दिखाई गई हैं और किराएदार बृजमोहन को दिखाया गया है। उनका आरोप है कि दुकानों का रिकार्ड नगरपालिका के कर्मचारियों की मिलीभगत से बदला गया। भारतभूषण को मालिक बनाकर दो दुकानों को फर्जी तरीके से सुखबीर निवासी बपदी को बेचा गया। सब तहसील में हुई रजिस्ट्री में खरीददार सुखबीर की जगह लाडवा निवासी दीपक की फोटो ली गई है। आकाश गर्ग ने कहा कि इस सारे फर्जीवाड़े में मंदिर की बेशकीमती दुकानों को खुर्दबुर्द करने की कोशिश की गई है, जिसमें कई बड़े भू-माफिया भी शामिल हो सकते हैं। इसको लेकर वीरवार को डीसी व एसपी से मिलकर लोगों ने पूरे मामले में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम को जांच सौंपी
डीसी ने शिकायत को एसडीएम थानेसर को भेज कर जांच करने के आदेश दिए हैं। वहीं एसपी सिमरदीप सिंह ने भी शिकायत को इकनोमी सेल में भेज दिया है और शीघ्र जांच करने के आदेश दिए हैं। एसपी ने कहा कि शिकायत की जांच में अगर फर्जीवाड़ा पाया गया तो दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगरपालिका सचिव हरिओम कांबोज ने भी मामला खुलता देख पालिका के दो कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। सचिव ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही पालिका के पूर्व लेखाकर सलीम व मौजूदा लेखाकार जयपाल के खिलाफ रिकार्ड में छेड़छाड़ करने की शिकायत की है।

शिकायत में इनके नाम
डीसी व एसपी को दी शिकायत में दुकानें बेचने वाले व्यक्ति भारतभूषण, खरीददार सुखबीर सिंह निवासी बपदी, खरीददार की जगह फोटो उतरवाने वाले दीपक निवासी लाडवा, गवाह दीपक निवासी लाडवा, नंबरदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार प्रेमचंद, पूर्व सचिव नगरपालिका सुशील कुमार, मौजूदा पालिका सचिव हरिओम कांबोज व पूर्व लेखाकार नगरपालिका सलीम के नाम शामिल हैं। 

बिना मिलीभगत नहीं बदला जा सकता रिकॉर्ड
नगरपालिका के एसेसमेंट रिकार्ड मेें की गई हेराफेरी पहली नजर में ही दिखाई देती है। एसेसमेंट रजिस्टर के जिन पन्नों पर भारत भूषण को मालिक दिखाया गया है, वे दो पन्ने बाकी पन्नों से नए व अलग हैं और उन पर लिखावट में उपयोग की गई स्याही भी अलग है। कहा जा रहा है कि यह काम बिना नगरपालिका के किसी कर्मचारी की मिलीभगत के किया जाना असंभव है। 


लोग हुए एकजुट 
मंदिर की जमीन को बेचे जाने के विरोध में लोग एकजुट हो गए हैं। मंदिर प्रबंधक आकाश गर्ग, विकास गर्ग, संजीव गर्ग व कस्बावासियों पूर्व पालिका प्रधान मनदीप सिंह तूर, बृजमोहन, विजय कांबोज, योगिंद्र कांबोज, शालू बंसल, कन्हैया लाल, रणजीत कुमार, राकेश कुमार, घनश्याम दास आदि ने आरेापियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मिलीभगत में शामिल सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed