{"_id":"635846061ef48f7a83281c93","slug":"solar-eclipse-fair-two-lakh-devotees-took-a-dip-of-faith-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1254822172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य ग्रहण मेला : दो लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य ग्रहण मेला : दो लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
सूर्यग्रहण के अवसर पर पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सूर्य ग्रहण के अवसर पर धर्म नगरी में मंगलवार को ब्रह्म सरोवर व सन्निहित सरोवर में करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। शाम चार बजकर 25 मिनट से पांच बजकर 39 मिनट तक विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने भगवान के नाम का जाप करते हुए स्नान किया और तीर्थ पुरोहितों से पिंडदान करवाते हुए पूजा अर्चना की। ग्रहण का समापन होते ही श्रद्धालु मेले से लौटने लगे।
सूर्य ग्रहण के दौरान स्नान करने के लिए लोग सोमवार शाम से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। हालांकि प्रशासन उम्मीद लगाए हुए था कि पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु मेले में पहुंचेंगे और उसी के अनुसार व्यवस्था भी की हुई थी मगर त्योहारों के मद्देनजर करीब दो लाख श्रद्धालु ही मेले में पहुंच पाए। जिसके चलते मेला परिसर में अपेक्षाकृत कम भीड़ ही नजर आई। इतना ही नहीं शाही स्नान के लिए भी देश-विदेश से आने वाले संतों की संख्या भी इस बार कम ही रही जबकि वीआईपी भी कम ही पहुंचे, जिसके चलते ये दोनों घाट भी सूने से रहे।
इसी के चलते बाद में शाही स्नान वाले घाटों को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। मेले में श्रद्धालुओं के लिए रेल प्रशासन की ओर से कुरुक्षेत्र-जींद व दिल्ली रूट पर आठ स्पेशल ट्रेनें चलाई गई तो वहीं दिल्ली से अंबाला की ओर आने-जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी दो से बढ़ाकर पांच मिनट तक किया गया।
विज्ञापन
सूर्यग्रहण के दौरान लोगों में दान-पुण्य को लेकर भरपूर आस्था दिखाई दी। सुबह से लेकर देर रात तक जगह-जगह सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की ओर से मेला परिसर और शहर के विभिन्न स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे लगाए गए। वहीं मेले में आए श्रद्धालु भी साधुओं को भोजन व अन्य सामान वितरित करते दिखाई दिए।
इन वीआइपी ने किया सूर्य ग्रहण के दौरान स्नान
सूर्य ग्रहण के दौरान ब्रह्म सरोवर के वीआईपी घाट पर राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रमेश चंद मीना, पूर्व केंद्रीय मंत्री रत्न लाल कटारिया, सांसद नायब सिंह सैनी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई, विधायक सुभाष सुधा, कैथल विधायक लीला राम, मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर जगमोहन आनंद, बंतो कटारिया, अंबाला की आयुक्त रेणू फुलिया, एडीजीपी श्रीकांत जादव, बीसी आयोग के सदस्य श्याम लाल जांगड़ा ने स्नान किया।
टेलीस्कोप तो कोई चश्मे से सूर्यग्रहण को निहारता रहा
जैसे ही सूर्यग्रहण शुरू हुआ तो लोग अपने-अपने अंदाज से इसे देखते रहे। सूर्यग्रहण देखने के लिए वीआईपी घाट पर प्रशासन की ओर से टेलीस्कोप लगाई गई तो वहीं पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में भी यह व्यवस्था की गई, जहां सैकड़ों लोगों ने सूर्यग्रहण को देखा। प्रशासन की ओर से इस दौरान सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता व्यवस्था कर रखी थी। पुलिस जवानों की अतिरिक्त टुकड़ियां मेले के दौरान तैनात रही जबकि काफी संख्या में कर्मियों को सादी वर्दी में भी तैनात किया गया था।

![]()
सूर्यग्रहण के अवसर पर पवित्र ब्रह्मसरोवर में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : Kurukshetra

ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी। संवाद - फोटो : Kurukshetra