फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Solar eclipse fair: Staff working to complete the preparations, Kurukshetra

सूर्यग्रहण मेला : तैयारियां पूरी करने में जुटा रहा अमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Solar eclipse fair: Staff working to complete the preparations, Kurukshetra
ब्रह्मसरोवर का निरीक्षण करते अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अंबाला मंडल। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सूर्यग्रहण मेले को लेकर रविवार को भी प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। पूरा प्रशासनिक अमला दिन भर ब्रह्मसरोवर व आसपास के एरिया में कहीं निरीक्षण तो कहीं कर्मचारियों को आदेश देता दिखाई दिया। दिन भर बैठकें भी चली तो वहीं कर्मचारी भी पूरे मेला क्षेत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे।
ब्रह्मसरोवर के मख्य द्वार से लेकर वीआइपी घाट तक देर रात तक तैयारियां की जाती रही। भारी पुलिस बल भी ब्रह्मसरोवर के आसपास तैनात कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अंबाला मंडल श्रीकांत जाधव, जिला उपायुक्त शांतुन शर्मा व पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुुमार भौरिया ने भी पूरे मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और रही खामियों को दूर करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

एसपी एसएस भौरिया का कहना है कि कुरुक्षेत्र शहर से होकर गुजरने वाले वहां चालकों के लिए ट्रैफिक डायवर्ट प्लान तैयार किया गया है ताकि यातायात को सुचारू रूप से चलाया जा सके। शहर में आने वाले सभी मार्गों पर नाके लगाये गए हैं और 24 व 25 अक्तूबर को सभी मार्गों से केवल सूर्यग्रहण मेला में आने वाले यात्री वाहनों व आपातकालीन वाहनों जैसे एम्बुलेस, फायर बिग्रेड व क्रेन को छोड़कर अन्य कोई भी वाहन कुरुक्षेत्र की तरफ नहीं आएगा। मेले में सीसीटीवी से सभी गतिविधियों की निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी सहायता करने में तत्पर रहें : जाधव
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अंबाला मंडल श्रीकांत जाधव ने मेले के दौरानसुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला ड्यूटी के दौरान सभी पुलिसकर्मी बुजुर्गों व महिलाओं और बच्चों की सहायता करने में तत्पर रहें, ताकि पुलिस की छवि को ओर बेहतर बनाया जा सके। मेला ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा ।

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान : कर्ण गोयल
एएसपी कर्ण गोयल ने बताया कि सूर्यग्रहण मेले में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कमान संभाल ली है। सुरक्षा को देखते हुए जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। जिला की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है। करीब पांच हजार पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी इस सुरक्षा व्यवस्था को संभाल रहे हैं। रविवार को सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को ड्यूटी पर्तैनात कर दिय़ा गया है। मेले के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कमांडो दस्ते द्वारा ब्रह्मसरोवर एरिया में सर्च अभियान चलाया गया। एंटी सेबोटेज टीम ने ब्रह्मसरोवर एरिया, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंडों पर चेकिंग की। शहर के होटलों व धर्मशालाओं को चेक किया जा रहा है।

खोजी कुत्ते के साथ थानेसर रेलवे स्टेशन की जांच करते पुलिसकर्मी।  संवाद

खोजी कुत्ते के साथ थानेसर रेलवे स्टेशन की जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed