{"_id":"648b732a5d7319256106c396","slug":"sohan-lal-became-sarpanch-of-village-sambhalkha-won-by-195-votes-kurukshetra-news-c-18-1-150321-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सोहन लाल बने गांव सम्भालखा के सरपंच, 195 वोटों से रहे विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सोहन लाल बने गांव सम्भालखा के सरपंच, 195 वोटों से रहे विजयी
विज्ञापन
लाडवा। गांव सम्भालखा में वीरवार को ग्राम पंचायत के चुनाव हुए, जिसमें सोहन लाल ने 195 वोटों से विजय हासिल की। 920 में से कुल 840 मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं आठ पंचों में से चार पंच निर्विरोध चुने गए। इनमें वार्ड एक से शीशराम, वार्ड छह से रिक्की कुमार, वार्ड सात से कुसम रानी व वार्ड आठ से सुमन रानी पंच बनीं। वहीं अन्य चार पंच पदों पर वार्ड दो से रणजीत सिंह, वार्ड तीन से सीता देवी, वार्ड चार से अंगराज व पांच से अमरजीत कौर ने चुनाव जीत कर पंच बने।
बता दें कि गांव में चार फरवरी 2018 को पंचायती चुनाव हुआ था, जिसमें पूजा नोटियाल सरपंच बनी थी। इस बार 2023 में चुनाव अपने निर्धारित समय से पांच महीने देरी से हुआ है। इसमें सरपंच पद के लिए चार प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। जिसमें सोहन लाल, अनमोल, सतीश कुमार व संजीव कुमार ने सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था। वहीं सोहन लाल ने 195 वोट लेकर जीत दर्ज की।
यह चुनाव डयूटी मैजिस्ट्रेट लाडवा नायब तहसीलदार बलकार सिंह व उप उष्णकटिबंधीय फल केंद्र के डॉ. अशोक जांगड़ा की देखरेख में संपन्न हुए। डीएसपी तरुण सैनी, थाना प्रभारी प्रेम चंद ने मौके का निरीक्षण किया। जैसे ही चुनाव परिणामों की घोषणा हुई तो सरपंच सोहन लाल को उसके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। वहीं विजयी पंचों को भी उनके समर्थकों ने फूल मालाएं डालकर उनका स्वागत किया और उन्हें बधार्ई दी। जीत हासिल करने के बाद नवनिर्वाचित सरपंच का गांव में फूल मालाओं केे साथ स्वागत किया। उन्होंने के गुरुद्वारा व नगर खेड़े पर जाकर सबसे पहले माथा टेकने के बाद अपने गांव में प्रवेश किया। संवाद