{"_id":"571932394f1c1b4b048b4ae7","slug":"social-organization-of-private-schools-contesting-against-arbitrary-kuruksetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में उतरे सामाजिक संगठन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में उतरे सामाजिक संगठन
Fri, 22 Apr 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Fri, 22 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपा
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
निजी स्कूलों की मनमानी इस कदर बनी हुई है कि कोई स्कूल बारात घर बना हुआ है तो कोई बैंकट हाल का रुप ले चुका है। जहां हर रोज बुक किए जाने वाले कार्यक्रमों की भेंट वहां पढ़ रहे बच्चों की पढ़ाई चढ़ रही है। यह आरोप आजाद युवा दल व लोकस्वराज संस्था के पदाधिकारियों ने लगाए। वह इस प्रकार से कथित तौर पर मनमानी करने वाले स्कूलों के विरोध में उतरे और राज्य मंत्री कृष्ण् बेदी, जिला उपायुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी को भी शिकायत सौंपी तो वहीं एक शिकायत सीएम विंडों पर भी दी गई। शिकायत में आरोप लगाते हुए आजाद युवा दल के प्रधान विक्रम शर्मा व लोक स्वराज ट्रस्ट के प्रधान रघुवीर गर्ग सहित पंकज बंसल, जितेंद्र ढींगरा, रोहित अरोड़ा, प्रदीप व मक्खन लाल ने बताया कि शहर में ही कई निजी स्कूल है जो अक्सर निजी कार्यक्रमों के लिए स्कूलों को बुक कर रहे है। यहीं नहीं अनेकों स्कूल ऐसे हालात में भी चल रहे है, जो एक भी नियम पूरा नहीं कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाए कि कई स्कूल संस्थाओं के नाम पर होने के चलते कई प्रकार से चंदा एकत्रित कर रहे है तो वहीं बच्चों से भी मोटी फीसें वसूल रहे है। अनेकों स्कूलों ने कई गुना तक फीसें मनमर्जी से बढ़ा दी है तो अधिकतर स्कूल किताब व वर्दी को लेकर भी मनमानी कर रहे है। यहीं नहीं कई स्कूल हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद भी 134-ए के तहत गरीब बच्चों को पढ़ाने से इंकार कर रहे है। उन्होंने शिकायत में आरोप लगाए कि सरकार के सख्त आदेशों के बावजूद भी स्कूलों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है और स्कूल बसों से लेकर अन्य सुविधाओं में जमकर अनियमितताएं बरती जा रही है। उन्होनें मांग की कि ऐसे स्कूलों की जांच के लिए विशेष कमेटी बनाई जाए और जांच करवा कर दोषी पाए जाने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।