फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   So far four thousand students have applied in UTD and UIET

Kurukshetra News: यूटीडी और यूआईईटी में अभी तक चार हजार विद्यार्थियों ने किया आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
So far four thousand students have applied in UTD and UIET
कुरुक्षेत्र। विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश साहनी।
फोटो 14
विज्ञापन

मिशन-एडमिशन
- एमए अंग्रेजी की 120 सीटों सहित अन्य कोर्स में दाखिले के लिए 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 49 विभागों के विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 मई से जारी है। यूटीडी और यूआईईटी में आठ हजार सीटों के लिए अभी तक करीब चार हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन के लिए विद्यार्थियों के पास 15 जून तक का समय है।
कुवि का अंग्रेजी विभाग 1961 में स्थापित हुआ था। विभाग का अंग्रेजी, साहित्य और भाषाओं के अध्ययन को शुरू करने और विकसित करने का गौरवशाली इतिहास रहा है। विभाग के अध्यक्ष प्रो. ब्रजेश साहनी ने बताया कि विभाग में एमए अंग्रेजी और पीएचडी कोर्स पढ़ाए जाते हैं। एमए अंग्रेजी की 120 सीटों में दाखिले के लिए इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो वर्षीय एमए पाठ्यक्रम नवीनतम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है और इसमें दुनियाभर के साहित्य शामिल हैं। एनईपी 2020 के अनुसार एमए अंग्रेजी के कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए कई बदलाव किए गए हैं। जैसे मल्टीपल एंट्री-एग्जिट, इंटर्नशिप, कोर एवीएम इलेक्टिव कोर्स, ओपन ऐच्छिक, अनुशासन विशिष्ट ऐच्छिक आदि। नवीनतम पुस्तकों के साथ विभाग में अच्छी तरह से स्थापित पुस्तकालय है, जहां विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय के माध्यम से नवीनतम ई-संसाधन भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंग्रेजी में एमए करने के बाद कॅरिअर संभावनाएं
विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश साहनी ने बताया कि विभाग में समग्र शिक्षा प्राप्त करने के बाद छात्रों को सरकारी और निजी क्षेत्र में शिक्षक, प्रिंट एंड विजुअल मीडिया, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, एडिटर तथा प्रूफ रीडर, स्क्रिप्ट एंड कंटेंट राइटर, इवेंट मैनेजमेंट, सामग्री लेखन, प्रकाशन उद्योग, अनुवाद क्षेत्र, रेडियो जॉकी, आईईएलटीएस शिक्षण के रूप में रोजगार मिलता है। यहां से शिक्षा प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को मंत्रालयों में अनुवादक के रूप में, बॉलीवुड उद्योग आदि में भी रोजगार मिलने की अपार संभावनाएं होती हैं। अंग्रेजी विभाग के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. सरूप सिंह हैं, जो दो बार सांसद रह चुके हैं।




उच्च पदों पर कार्यरत है विभाग के पूर्व छात्र
प्रो. बृजेश साहनी ने बताया कि भारत और विदेशों में काफी संख्या में पूर्व छात्र हैं। कुछ छात्र द हिंदू, हिंदुस्तान टाइम्स आदि दैनिक अंग्रेजी प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में उच्च पदों पर हैं और कुछ छात्र आईएएस, एचसीएस, सीबीआई निदेशक, केंद्रीय सरकार में अनुवादक, माइक्रोसॉफ्ट, बॉलीवुड की सामग्री लेखन टीम को लीड कर रहे हैं। वहीं कई भारतीय और विदेशी विश्वविद्यालयों में वरिष्ठ संकाय, उद्योगपति व वरिष्ठ पदों पर छात्र विराजमान हैं। उन्होंने बताया कि तीन छात्र कुलपति और एक छात्र कुलसचिव के पद तक पहुंच चुका है। अब तक आठ छात्रों को फुलब्राइट फैलोशिप के तहत अमेरिका की यात्रा के लिए फुलब्राइट फैलोशिप से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed