फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   six peoples died by corona, 118 new positive cases found

कारोना से छह की मौत 118 नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
six peoples died by corona, 118 new positive cases found
पिछले कई दिनों से नए कोरोना पॉजिटिव मामलों में गिरावट आई है, लेकिन मौत का आंकड़ा अभी भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने छह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत की पुष्टि की है। अब तक कुरुक्षेत्र में 276 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बी-फार्मेसी की पढ़ाई कर रहे 20 वर्षीय विदेशी छात्र सहित 118 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उक्त छात्र करीब दो माह पहले ही अंगौला (साउथ अफ्रीका) से वापस कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहुंचा था। यह छात्र कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल होस्टल में रुका हुआ है। जांच करने पर शुक्रवार को छात्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिससे तत्काल वहीं आइसोलेट कर दिया गया है। कुरुक्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव केस का आंकड़ा 20 हजार 884 तक पहुंच गया है। हालांकि इनमें से 19 हजार 41 मरीज कोरोना संक्रमण को मात देकर सकुशल वापस अपने घर लौट चुके हैं। इस समय कुरुक्षेत्र में महज 1567 मरीज ही एक्टिव है। इनमें से 77 मरीजों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड और 409 मरीजों को अन्य निजी व सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया है। इसके अलावा 1081 मरीजों को सामान्य लक्षण होने के चलते होम आइसोलेट किया गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव गांव तिगरी पिहोवा निवासी 20 वर्षीय युवती, शास्त्री नगर कुरुक्षेत्र निवासी 69 वर्षीय महिला, गांव बीड़ अमीन निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, गांव इशाक पिहोवा निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, गांव बिहोली निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति और गांव खेड़ी मारकंडा निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र का रिकवरी रेट आंकड़ा बढ़कर 91.18 फीसदी तक पहुंच गया है। शुक्रवार को भी 175 ओर लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। अब तक 19041 मरीज कोरोना को हरा चुके है। यूपीएचसी कृष्णा नगर गामड़ी में 21, सीएचसी लाडवा के अंतर्गत 12, पीएचसी धुराला में 11 सहित कोरोना से संक्रमित 118 नए केस सामने आए है। इनमें से 75 मरीज ग्रामीण क्षेत्र और 43 मरीज शहरी क्षेत्र से पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक लिए गए 335419 में से 313278 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमों ने शुक्रवार को भी 1061 आरटी-पीसीआर और 861 रेपिड सैंपल एकत्रित किए हैं। अभी तक 1257 सैंपल की रिपोर्ट अधूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed