फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   six peoples corona positive found

कोरोना के 6 संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
six peoples corona positive found
कुरुक्षेत्र जिला कोरोना वायरस से मुक्त होने की तरफ तेजी के साथ कदम आगे बढ़ा रहा है। इस जिले में अब तक 21437 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। कुरुक्षेत्र में अब सिर्फ कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 157 रह गई है और अब तक 3 लाख 61 हजार 748 लोगों की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। शुक्रवार को एक ही दिन में 11 मरीज ठीक होकर घर लौटे है, जिससे कुरुक्षेत्र में पॉजिटिव केसों के मरीजों का ठीक होने का आंकड़ा 97.69 फीसदी पर पहुंच गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना की जंग जीतने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इससे कोरोना से रिकवरी केसों में बढ़ोतरी हो रही है। आमजन के सहयोग से ही प्रशासन कोरोना की चैन को तोड़ने में सफल रहा है। इस जिले में अब कोरोना के संक्रमण का प्रभाव तेजी के साथ कम हो रहा है और लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट रहे है। कुरुक्षेत्र से शुक्रवार को 11 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 6 नए केस सामने आए है। उन्होंने कहा कि अब तक 21943 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 384837 में से 361748 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। इनमें से 21437 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 349 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed