फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Six people died in Sura village in a month, more than 35 admitted in hospitals

Kurukshetra News: सुरा गांव में एक माह में छह लोगों की मौत, 35 से ज्यादा अस्पतालों में भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Six people died in Sura village in a month, more than 35 admitted in hospitals
लाडवा। गांव सुरा में पिछले एक माह में छह से सात लोगों की अज्ञात कारणों से मौत हो चुकी है जबकि 35 से ज्यादा लोग अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। गांव में पिछले 10 दिनों से उल्टी व दस्त के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जहां ग्रामीणों में दहशत का माहौल है वहीं स्वास्थ्य एवं जनस्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। दोनों विभागों की टीमों ने गांव में मोर्चा संभाल लिया है। सूचना मिलने पर सिविल सर्जन डॉक्टर सुखबीर सिंह, एसएमओ डॉ कृष्णकांत, जन स्वास्थ्य विभाग से एक्सईएन सुमित गर्ग, एसडीओ विनोद कुमार अपनी टीमों सहित गांव में मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। विभाग द्वारा शुरुआती लक्षणों में बीमारी का कारण दूषित पानी माना जा रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अवैध कनेक्शन और टंकियां व हौदियों से वापस जा रही पानी की सप्लाई को रोक दिया। ग्रामीण जोनी, करनैल सिंह, राजबीर, रामसिंह, साहब सिंह आदि ने रोष जताते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से ग्रामीणों को उल्टी व दस्त की समस्या आ रही है। गांव से दवाई लेने के बाद भी जब आराम नहीं आया तो ग्रामीण शहर के सरकारी अस्पताल में अपना इलाज करवाने पहुंचे। ग्रामीण राजबीर ने बताया कि उसकी पत्नी को भी कई दिनों से उल्टी व दस्त की शिकायत थी। सरकारी अस्पताल से आराम न मिलने के बाद उसकी पत्नी को एलएनजेपी नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र लिए रेफर कर दिया गया। कुरुक्षेत्र जाने में असमर्थ होने के कारण उसे प्राइवेट अस्पताल में महंगे दामों पर अपनी पत्नी का इलाज करवाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed