{"_id":"62cdde08fba3267fee6f5914","slug":"six-minutes-of-panic-and-then-fear-for-hours-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1144637186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत के छह मिनट और फिर घंटों तक खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत के छह मिनट और फिर घंटों तक खौफ
विज्ञापन
सेंटर की सीढ़ियों पर रुककर पिस्टल को लोड करता हमलावर।
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। दो बाइक सवार नकाबपोशों की ओर से छह मिनट तक की गई फायरिंग के दौरान जहां आईलेट्स सेंटर में मौजूद सैकड़ों विद्यार्थी और कर्मी दहशत में रहे, वहीं वारदात के घंटों बाद भी उनके चेहरे पर खौफ नजर आया। इससे पहले फायरिंग से मची अफरातफरी के दौरान आसपास के क्षेत्रों में दुकानों के शटर बंद हो गए और गोलियाें की आवाज गूंजती रही। गनीमत रही कि इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ।
लाडवा के आईलेट्स सेंटर पर दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जिला पुलिस की ओर से सप्ताह में दो से तीन दिन सीलिंग प्लान के तहत वाहनों की जांच की जाती है। इसमें जिला पुलिस के 250 कर्मी शामिल होकर नाकाबंदी करते हैं और वारदात के बाद तुरंत कार्रवाई के दावे होते हैं। इसके विपरीत लाडवा में दिनदहाड़े दो बाइक सवार छह मिनट तक फायरिंग करते हैं और हाथों में पिस्तौल लहराते फरार हो जाते हैं। सीसीटीवी फुटेज में वारदात रिकार्ड होने के घंटों बाद भी पुलिस खाली हाथ रह जाती है। भले ही वारदात में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद से जिलेभर के अन्य शिक्षण संस्थानों व लोगों में दहशत है।
फायरिंग से बंद हो गया एक सीसीटीवी कैमरा
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार 12 बजकर 28 मिनट पर आरोपी बाइक से सेंटर के बाहर पहुंच गए थे। हमलावर ने पहला फायर सेंटर के शीशे पर किया तो दूसरा हवाई फायर किया। इसके बाद सेंटर के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा बंद हो गया। छह मिनट तक आरोपियों ने सेंटर पर फायरिंग की और बाइक पर फरार हो गए। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी कई वारदात
जिले में फायरिंग का यह कोई पहला मौका नहीं है। 42 दिन पहले उमरी के एक फोटोग्राफर महेंद्र की दुकान में घुसकर एक जून को फायरिंग हुई थी। वहीं 30 मार्च को पिहोवा में शहरी पुलिस थाने से महज चंद कदम की दूरी पर विदेशी मुद्रा बदलने वाले कार्यालय में घुसकर बदमाशों ने व्यापारी को गोली मार दी थी। इस घटना में व्यापारी वजीर सिंह की गर्दन में गोली थी। चंडीगढ़ में वजीर सिंह का उपचार कराया गया और वह ठीक हो गए। इसके अलावा शराब ठेकों पर भी हथियार के बल पर लूटपाट के कई मामले सामने आ चुके हैं।
जिले और शिक्षण संस्थानों के आसपास बढ़ाई जाएगी गश्त
जिला पुलिस कप्तान डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थानों को सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा सुरक्षा गार्ड रखने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षण संस्थानों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने के लिए ज्यादा स्थानों पर नाकाबंदी करके जांच होगी। इस मामले की जांच के लिए सीआईए की दोनों टीमों को लगाया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

पिस्टल लोड करने के बाद हवाई फायर करता हमलावर।- फोटो : Kurukshetra