{"_id":"68337cb465d969ac3c001ea8","slug":"six-bed-isolation-ward-built-by-the-department-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-136234-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विभाग ने बनाया छह बेड का आइसोलेशन वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विभाग ने बनाया छह बेड का आइसोलेशन वार्ड
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला नगारिक अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट। संवाद
कुरुक्षेत्र। पड़ोसी जिले यमुनानगर और करनाल में कोरोना का एक-एक मामले सामने आने के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों ने तैयारियों को तेज करते हुए अस्पताल प्रशासन ने अपने अस्पताल का निरीक्षण कर जिला नागरिक अस्पताल में आपात स्थिति से निपटने के लिए छह बेड का विशेष वार्ड आरक्षित किया गया है।
जिला अस्पताल में प्रधान चिकित्सक अधिकारी डॉ. साराह अग्रवाल ने स्टाफ के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए। आपात स्थिति से निपटने के लिए छह बेड का विशेष आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। अस्पताल में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और आईसीयू की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन ने दावा किया कि सैंपलिंग के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे हैं और जरूरत पड़ने पर तत्काल टेस्टिंग शुरू की जाएगी।
हालांकि अभी जिला अस्पताल में कोरोना सैंपलिंग शुरू नहीं हुई है, लेकिन मौसमी बदलाव के कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इनका सामान्य दवाइयों से इलाज किया जा रहा है। फिलहाल कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला है, लेकिन सैंपलिंग शुरू होने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण
डॉ. साराह अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में निगरानी तेज कर दी गई है। अस्पताल में मास्क, सैनिटाइजर और ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। यमुनानगर और करनाल में हाल के मामलों ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है। जिला नागरिक अस्पताल में विशेष वार्ड के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आपात स्थिति के लिए दवाइयों और वेंटिलेटर की व्यवस्था भी की गई है। अधिकारियों ने लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट कराने की अपील की है।