फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Six bags of wheat and cash including chocolates, cigarettes, other items stolen from two shops

दो दुकानों से गेहूं के छह कट्टे तथा चॉकलेट, सिगरेट, अन्य सामान सहित नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
Six bags of wheat and cash including chocolates, cigarettes, other items stolen from two shops
वाल्मीकि बस्ती के पास से मंगलवार देर रात चोरों ने दो अलग-अलग दुकानों में सेंध लगाकर गेहूं के कट्टे, चॉकलेट, सिगरेट व अन्य सामान के साथ हजारों रुपये चोरी कर लिए। चोर एग्जेस्ट फैन की जाली तोड़कर दुकान में घुसे थे। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। चोर जाते-जाते सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

वाल्मीकि बस्ती निवासी कृष्ण लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो साल से चक्की किराए पर लेकर चला रहा है। मंगलवार को वह लगभग साढ़े 8 बजे अपनी चक्की बंद कर अपने घर चला गया था। बुधवार सुबह सात बजे साथ ही लगती करियाना की दुकान के मालिक पवन ने उसे सूचना दी कि चक्की का बाहर का लकड़ी का दरवाजा टूटा हुआ है। जब वह है चक्की पर आया तो दुकान पर लगा लकड़ी का दरवाजा टूटा हुआ था और जब उसने चक्की के अंदर जाकर देखा तो चक्की में रखे गेहूं के 6 कट्टे गायब मिले । वही साथ लगते करियाना स्टोर संचालक पवन ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान पर लगे एग्जास्ट फैन की जाली तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया। अज्ञात चोर दुकान से 3-4 हजार नगद, दुकान में रखी चॉकलेट, सिगरेट व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी अज्ञात चोरों ने तोड़ दिया और दुकान के पास ही फेंक कर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात चोर एग्जास्ट फैन वाली खिड़की से अंदर प्रवेश करता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। वाल्मीकि बस्ती के पास एक ही रात में दो दुकानों के ताले चटकने से दुकानदारों व कॉलोनी वासियों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed