फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Six arrested with opium in kurukhetra

दो अलग मामले में एक किलो 220 ग्राम अफीम के साथ छह गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Six arrested with opium in kurukhetra
गुप्त सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में छह लोगों को काबू करके कब्जे से एक किलो 220 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद्र ने बताया कि 19 जुलाई को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम किरमिच रोड ब्रह्म सरोवर पर गश्त कर रही थी।
विज्ञापन

उनके अनुसार टीम को गुप्त सूचना मिली कि वीर प्रकाश उर्फ भीम सिहं, कृष्ण लाल, प्रदीप कुमार व विष्णु वासी ब्रास थाना निसिंग (करनाल) मिलकर अफीम बेचने का धंधा करते हैं। चारों आज भी कार में अफीम बेचने के लिए सुनहेड़ी से होते हुए ब्रह्म सरोवर कुरुक्षेत्र आ रहे है। सूचना पर पुलिस ने डीएसपी नरेंद्र सिंह को बुलाकर दयालपुर टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी करके नजर रखनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पुलिस टीम को सुनहेड़ी की तरफ से एक कार आती दिखाई दी। शक होने पर पुलिस ने कार को रोककर उसमें सवार चारों लोगों से पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक किलो अफीम बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना केयूके में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी वीर प्रकाश उर्फ भीम को सात दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य आरोपियों को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अन्य मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम बराड़ा चौक शाहाबाद पुल के नीचे गश्त पर थी। तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि साहिल वासी शाहीपुर (अंबाला) व हर्षप्रीत वासी छोड़पुर अफीम बेचते हैं। वह आज भी बाइक पर अफीम बेचने के लिए अंबाला से शाहाबाद की ओर आ रहे है। सूचना पर पुलिस ने बराडा चौक पर नाकाबंदी करके चेकिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस उप अधीक्षक आत्मा राम भी इस दौरान मौके पर रहे। कुछ देर बाद पुलिस टीम को अंबाला की तरफ से बाइक पर दो युवक आते दिखे। पुलिस ने दोनों युवकों को रोककर उनकी तलाश ली। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 220 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना शाहाबाद में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी साहिल को एक दिन के पुलिस रिमांड लेकर हरप्रीत को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed