{"_id":"64f795a198f1ef4c5b0f4035","slug":"six-and-a-half-lakh-cheated-in-the-name-of-job-in-haryana-police-one-nominated-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-4395-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हरियाणा पुलिस में नौकरी के नाम पर साढ़े छह लाख ठगे, एक नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हरियाणा पुलिस में नौकरी के नाम पर साढ़े छह लाख ठगे, एक नामजद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीयूष शर्मा निवासी वार्ड-12 ने हरियाणा पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। इस एवज में आरोपी ने शिकायतकर्ता से 15 लाख रुपये मांगे थे। साथ ही दो-तीन केस देने पर तीन लाख रुपये की छूट कर देने की बात भी कही थी।
पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप सिंह निवासी गांव कुराड़ जिला कैथल ने बताया कि पीयूष शर्मा उसके रिश्तेदार मित्र है। पीयूष ने मुलाकात में उसे बताया था कि एक बैंक में उच्च पद पर कार्यरत है। वह कई लोगों को सरकारी विभाग में नौकरी पर लगवा चुका है। उसने अपने और दोस्त के भतीजे को सरकारी नौकरी लगवाने के लिए आरोपी से बातचीत की थी। आरोपी ने हरियाणा पुलिस में नौकरी के नाम पर 15 लाख रुपये मांगे थे। हालांकि आरोपी ने दो-तीन केस और देने पर 12 लाख रुपये में बात पक्की कर ली थी। पांच नवंबर 2021 को वह अपने दोस्त के साथ आरोपी के घर गए। आरोपी ने आश्वासन दिया कि दोनों बच्चों के रोल नंबर उसे दे दो और वह उन दोनों का पेपर पास करवा देगा।
आरोपी ने जल्द रुपये देने पर परिणाम में भी नाम डलवाने का आश्वासन दिया। तीन दिन बाद सात नवंबर को उसने 48 हजार रुपये गूगल-पे किए। उसके दो दिन बाद एक लाख गूगल-पे और उसी दिन डेढ़ लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से डाले थे। फिर 11 नवंबर को साढ़े तीन लाख रुपये उसके घर जाकर दिए थे। करीब साढ़े छह लाख रुपये लेने के बाद भी आरोपी ने उनकी नौकरी नहीं लगवाई। बातचीत के बाद आरोपी ने साढ़े छह लाख का चेक उसे दिया, मगर वह बैंक में बाउंस हो गया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद