फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Six accused including woman arrested in different cases

Kurukshetra News: अलग-अलग मामलों में महिला सहित छह आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:26 AM IST
विज्ञापन
Six accused including woman arrested in different cases
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अदालत से अलग-अलग मामले में भगोड़ा घोषित महिला सहित छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भगोड़े अमित कुमार उर्फ मीतू हाल निवासी ढांड जिला कैथल, नाथी राम निवासी लखनोती जिला सहारनपुर यूपी, रिंपी निवासी मलिकपुर, सन्नी निवासी शाहाबाद, हरप्रीत सिंह उर्फ अलियास हैप्पी निवासी पंडोरी गोला तरनतारन पंजाब सहित हिंगाखेड़ी निवासी महिला को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि आरोपी अमित कुमार को वर्ष 2020 के धोखाधड़ी के मामले में एसडीजेएम शाहाबाद रजत वर्मा की अदालत ने दो जनवरी 2023 को भगोड़ा घोषित किया था। थाना इस्माईलाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर भगोड़े को गिरफ्तार कर लिया।
महिला को वर्ष 2021 के धोखाधड़ी के मामले में जेएमआईसी शेर सिंह की अदालत ने 13 मार्च 2023 को भगोड़ा आरोपी घोषित की थी। उसके खिलाफ थाना झांसा में मामला दर्ज कर पुलिस ने महिला सिपाही की मदद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नाथी राम को वर्ष 2012 के पशु क्रूरता के मामले में एसीजेएम कुरुक्षेत्र डाॅ. नंदिता कौशिक की अदालत ने एक जुलाई 2007 को भगोड़ा घोषित किया था। वहीं आरोपी रिंपी को वर्ष 2023 के सड़क दुर्घटना के मामले में एसडीजेएम पिहोवा उपेंद्र सिंह की अदालत ने सात अक्तूबर को भगोड़ा घोषित किया था, जिसके खिलाफ थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया ।
विज्ञापन

पांचवें मामले में आरोपी सन्नी को वर्ष 2022 के चोरी के मामले में एसडीजेएम शाहाबाद रजत वर्मा की अदालत ने 23 फरवरी 2023 को भगोड़ा घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर सीआईए-एक ने आरोपी सन्नी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया। छठे मामले में आरोपी हरप्रीत सिंह को वर्ष 2016 के धोखाधड़ी के मामले में जेएमआईसी शाहाबाद रवि की अदालत ने 10 जनवरी 2019 को भगोड़ा घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर स्टेट क्राइम ब्रांच ने भगोड़े आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। महिला सहित छह आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed