फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sirens started ringing at 7:50 pm, the city went dark, 13 thousand street lights remained off

रात 7:50 बजते ही गूंजने लगे सायरन शहर में छा गया ब्लैक, 13 हजार स्ट्रीट लाइटें रही बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Sirens started ringing at 7:50 pm, the city went dark, 13 thousand street lights remained off
कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन अभ्यास के तहत एयर स्ट्राइक से बचने के लिए धर्मनगरी में रात्रि 7:50 बजते ही चाराें ओर सायरन गूंजने लगे, जिसके साथ ही ब्लैक आउट छा गया। अधिकतर शहर में यह ब्लैक आउट रहा, जिसे देखने के लिए लोगों में उत्साह भी दिखा। लोग सड़कों पर निकले तो छतों पर भी चढ़कर शहर का नजारा देखने लगे। हालांकि सेक्टर 17 में ब्लैक आउट का ज्यादा असर नहीं दिखाई दिया, यहां न बिजली गुल हुई और न स्ट्रीट लाइटें ही बंद हुई। उधर ब्लैक आउट से पहले प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया के प्लेटफार्म और मुनादी के जरिए सूचना दी गई थी, ताकि इस ब्लैक आउट के लिए लोगों में किसी तरह का भय न रहे।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से दावा किया गया कि ऑपरेशन अभ्यास के ब्लैक आउट में शहर के हर गली, मोहल्ले में लाइट बंद रही। इतना ही नहीं थानेसर नगर परिषद कार्यालय में बने कंट्रोल रूम के माध्यम से शहर की सभी 13 हजार स्ट्रीट लाइट को बंद रखा गया। इस आप्रेशन अभ्यास ब्लैक आउट के दौरान सरकारी भवन,धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं, व्यापार संगठन के साथ-साथ तमाम नागरिकों ने देश हित के लिए प्रशासन का सहयोग किया। पुलिस की गाड़ियां भी सायरन व हूटर बजाती हुईं सड़कों पर घूमती रहीं।
विज्ञापन

ऑपरेशन अभ्यास ब्लैक आउट के दौरान प्रशासन की अपील पर जहां आपातकालीन सेवाएं जारी रखी गईं, वहीं सडक़ों पर चलने वाले वाहन भी निर्धारित समय अवधि के दौरान सुरक्षित स्थान पर खड़े हो गए और सभी ने अपने वाहनों की लाइटें बंद कर ली। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि ब्लैक आउट सफल रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व एनआईटी में हुआ ब्लैक आउट, छात्रावास में छात्रों का हंगामा
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व एनआईटी में सुरक्षा अभ्यास के तहत पूरी तरह ब्लैकआउट सात बजकर 50 मिनट से आठ बजे तक रहा। विश्वविद्यालय के सभी प्रवेश द्वार सात बजकर 45 मिनट से पहले ही बंद कर दिए गए, ताकि किसी भी बाहरी वाहन या व्यक्ति की आवाजाही रोकी जा सके। वाहनों को प्रवेश द्वार पर रोके रखा और बिजली पूरे परिसर में गुल रही।

छात्र ब्लैकआउट से पहले छात्रावास से बाहर निकल आए और परिसर में हंगामा करने लगे। नारेबाजी करते दिखाई दिए। स्थिति को काबू में करने के लिए सुरक्षाकर्मी भी अलर्ट मोड पर रहे। छात्रों से संयम बनाए रखने की अपील की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह एक नियोजित अभ्यास था और किसी वास्तविक खतरे की स्थिति नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed