फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Silent people standing like death on the road, careless responsible for the lives being lost.

Kurukshetra News: राह में काल बनकर खड़े बेजुबान, जा रही जान पर जिम्मेदार बेपरवाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Silent people standing like death on the road, careless responsible for the lives being lost.
कुरुक्षेत्र। फुटेज में महिला पर हमला करती गाय।
कुरुक्षेत्र। कैसे सुरक्षित हो जान जब राह में काल बनकर खड़े बेजुबान। यह हकीकत सिर्फ थानेसर की ही नहीं बल्कि पूरे जिले की है। प्रशासन लंबे वक्त से शहर को लावारिस पशुओं से मुक्त बनाने का दावा कर रहा है, मगर धरातल में हकीकत अलग है, जिसका खामियाजा शनिवार को एक बुजुर्ग महिला को जान देकर चुकाना पड़ा। स्थिति यह है कि बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए लंबे समय से टेंडर तक नहीं निकाला गया है, जबकि बेसहारा पशुओं के कारण हर रोज हादसे हो रहे हैं। इन हादसों के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं टूट रही है।
विज्ञापन

शनिवार को पटेल नगर में बेसहारा गाय ने 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला गुरदीप कौर को पटक-पटककर मार डाला। यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के मामले हो चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार बेपरवाह हैं। यही कारण है कि शनिवार की घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शहर के ब्रह्मा चौक पर जाम लगा दिया। पुलिस और प्रशासन के आश्वासन पर उन्होंने जाम तो खोल दिया, लेकिन देखना होगा कि समस्या का समाधान होता है या फिर किसी नए हादसे का इंतजार किया जाता है।
विज्ञापन

विदित हो कि पिछले दिनों शहर में एक गोवंश ने स्कूटी चालक का पटक दिया था, जिसमें चालक बुरी तरह से जख्मी हुआ था। वहीं अगस्त 2022 में शाहाबाद की लक्की कॉलोनी में सांड के हमले में एक 11 साल की बच्ची पलक की मृत्यु हुई थी। उसके बाद पिहोवा-ढांड रोड पर डेरा बाजीगर के पास एक गोवंश से टकरा बाइक सवार 20 साल के अजय निवासी साकरा (कैथल) की मौत हो गई थी। इसी साल 19 अक्तूबर को गांव यारा में एक 53 वर्षीय महिला बीरो देवी सांड के हमले में जख्मी हो गई थी। पिछले साल शाहाबाद में एक बाइक सवार भी गोवंश की टकराकर काल का ग्रास बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्वासन से जगी अभियान चलने की आस
परिजनों के ब्रह्मा चौक पर जाम के बाद एसडीएम सुरेंद्र पाल ने 29 जुलाई तक गोवंश को पकड़ने के लिए टेंडर निकालने का आश्वासन दिया है। इससे शहर को गोवंश से मुक्त होने की आस जगी है। हालांकि गोवंश को पकडने के लिए शहरवासी प्रशासन को कई बार शिकायत दे चुके हैं। हाल ही में किसान यूनियन ने सीटीएम को ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed