फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Silence of Moments exhibition inaugurated

Kurukshetra News: साइलेंस ऑफ मोमेंट्स प्रदर्शनी का शुभारंभ

Tue, 02 Jun 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 02 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Silence of Moments exhibition inaugurated
कुरुक्षेत्र।  ललित कला विभाग में डॉ. पवन कुमार की छायाचित्र प्रदर्शनी देखते हुए कुलपति। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग में एकल छायाचित्र प्रदर्शनी साइलेंस ऑफ मोमेंट्स का शुभारंभ हुआ हैं। प्रदर्शनी में प्रकृति, समय, स्मृति और जीवन के अनकहे पलों को कैमरे के माध्यम से इस तरह प्रस्तुत किया गया है कि दर्शक उन क्षणों से भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस कर सकें। प्रदर्शनी पांच जून तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कला केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और परिवेश को समझने का सशक्त साधन भी है। ललित कला विभाग के अध्यक्ष डॉ. गुरचरण सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां विद्यार्थियों और युवा कलाकारों के लिए सीखने का महत्वपूर्ण अवसर होती हैं। छायाकार डॉ. पवन कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य शोधार्थियों और विद्यार्थियों को छायांकन की बारीकियों, प्रकाश और छाया के संतुलन व किसी क्षण की भावनात्मक शक्ति को समझाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed