{"_id":"672e7e328fdb022c18034d27","slug":"sikh-delegation-submits-memorandum-to-deputy-commissioner-for-hsgmc-elections-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-126634-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एचएसजीएमसी चुनाव के लिए सिख प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एचएसजीएमसी चुनाव के लिए सिख प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रस्तावित आम चुनाव के दृष्टिगत एक जनवरी 2024 को जिस सिख मतदाता की 18 वर्ष आयु पूरी हो चुकी है और उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहींं है वह अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकता है। इसके लिए अपने संबंधित रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कार्यालय में संपर्क कर सकता है।
इस संबंध में सिख समाज के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को उपायुक्त को इस विषय के बारे में एक मांग पत्र सौंपा। उपायुक्त नेहा सिंह ने सिख प्रतिनिधियों के मांग पत्र के अनुरूप उन्हें कहा कि इस संबंध में रिटर्निंग अधिकारियों को अवगत करवाने का काम किया जाएगा और इस बारे में निर्देश भी दिए जाएंगे। कोई भी सिख मतदाता पात्र है उसकी वोट बनाने का काम किया जाएगा। यहां बता दें कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मतदाता सूची को एक जनवरी 2023 को अर्हता तिथि मानकर 18 जनवरी 2024 को तैयार करके अंतिम प्रकाशन किया गया था।
विभिन्न सिख व्यक्ति हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के समक्ष व कार्यालय में उपस्थित होकर मतदाता सूची को दुरुस्त करने की मांग कर रहे थे। यहां यह भी बता दें कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आम चुनाव नहीं हो पाए है तथा एक जनवरी 2024 तक विभिन्न व्यक्ति हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए पात्र हो गए है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची में पात्र व्यक्तियों का नाम दुरुस्त किया जाना अति आवश्यक है। शुक्रवार को समाजसेवी लखविन्द्र सिंह ग्रेवाल व प्रधान सरदार जसबीर सिंह वडैच व एडवोकेट गुरतेज सिंह सेखो ने उपायुक्त को ज्ञापन के माध्यम से इस विषय के बारे में अवगत करवाया है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों सिख एकता दल हरियाणा प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री हरियाणा से मिला था और उन्होंने इस विषय के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करवाते हुए हरियाणा प्रबंधक गुरुद्वारा कमेटी का चुनाव करवाने के बारे में आग्रह किया था।