{"_id":"69a1fb7a586122b407077721","slug":"shyam-when-will-my-turn-come-to-see-you-the-devotees-danced-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-150872-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: श्याम तेरे दर्शन को मेरा नंबर कब आएगा..... पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: श्याम तेरे दर्शन को मेरा नंबर कब आएगा..... पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री खाटूश्याम मंदिर में आराध्य के दर्शन एवं श्रृंगार में शामिल भक्त। संवाद
- फोटो : 1
कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को खाटू श्याम मंदिर में भव्य श्री श्याम संकीर्तन व भंडारा आयोजित किया गया। श्री श्याम मंदिर (कुरुक्षेत्र धाम) के मुख्य पुजारी आचार्य शंभु प्रसाद और सचिव अटल शर्मा ने बताया कि फाल्गुन एकादशी के उपलक्ष्य में कराए श्याम संकीर्तन में दूर-दूर से बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। भक्तों ने श्री श्याम जी का पुष्प शृंगार भी किया। पुष्प शृंगार और इत्र की खुशबू से वातावरण महक उठा। गौरी-गणेश पूजन और मां सरस्वती वंदना से आरंभ हुए संकीर्तन में बब्बू चावला, श्रवण राज और गिफ्टी शर्मा आदि गायकों ने श्याम भजनों की झड़ी लगाई।
हम श्याम दीवाने हैं ये शान से कहते हैं, तेरी मुरली का ऐसा नशा हो गया सारी दुनिया को छोड़ मैं तेरा हो गया, भीड़ लगी है खाटू की गलियों में श्याम तेरे दर्शन को मेरा नंबर कब आएगा, श्याम सारे जग से हार के मैं आया तेरे द्वार, यहां भी हार गया तो जाऊं कहां सरकार और म्हारे संकट दूर न हुए तो ये बदनामी थारी है..... इत्यादि भजनों पर श्याम भक्त झूम उठे। बाबा के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। संकीर्तन में श्याम भक्तों ने बारी-बारी से चंवर सेवा की। संकीर्तन के दौरान श्याम जी की गाथा में बताया गया कि ये हारे के सहारे हैं। इनके दरबार से कोई निराश नहीं आया। संकीर्तन के बाद आरती हुई और आरती के बाद श्याम जी का पुष्प शृंगार भक्तों को प्रदान किया गया।
श्री श्याम आरती में प्रधान सुभाष सुखीजा, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा, राजेश मोदगिल, आशीष चोपड़ा, विनीत राजपाल, राजू छाबड़ा, अशोक शर्मा,अशोक अरोड़ा, ललित अत्री, डॉ. घनश्याम शर्मा, डॉ. शिव कुमार, सतीश कारसा सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल रहे।