फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shyam is adorned with flowers...

Kurukshetra News: अव्यवस्थाओं के बीच होगी गेहूं खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Shyam is adorned with flowers...
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव के चलते भले ही गेहूं कटाई में अभी करीब एक सप्ताह और लग सकता है लेकिन सरकारी तौर पर खरीद आज एक अप्रैल से अधूरी तैयारी व अव्यवस्थाओं के बीच शुरू होगी। अधिकारी बैठकों व पूरी तैयारी के दावों तक सिमटे रहे जबकि हकीकत खरीद शुरू होने से एक दिन पहले भी कोसों दूर रही, जिसके चलते इस बार भी किसानों को पहले जैसे हालात का ही सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

हालात यह है कि अधिकतर मंडियों की सफाई व्यवस्था तक दुरूस्त नहीं करवाई गई है और कबाड़े के ढेर धान के सीजन से लेकर अभी तक लगे हुए हैं। यहां तक कि नाले जाम पड़े हैं तो सड़कें भी खस्ताहाल में हैं। सड़कों पर हुए गड्ढे भरने तका काम पूरा नहीं किया जा सका है। कहीं गड्ढों में रोड़े डालकर अधर में छोड़ दिए गए हैं, जो किसानों की परेशानी और ज्यादा बढ़ाने वाले हैं तो वहीं अभी तक पांच अनामंडियों की उठान के लिए टेंडर तक नहीं हो पाए हैं। कईं मंडियों में शौचालय तक बदहाल है तो वहीं फड़ भी नहीं बढ़ाए गए हैं, जिससे किसानों को गेहूं डालने में भी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

हर सीजन में यही हालात ः थानेसर नई अनाजमंडी में आए कनीपला के किसान सतपाल सिंह का कहना था कि न कोई किसानों और न मंडियों की सुध लेने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी गेहूं खरीद के दौरान प्रबंधों की पोल खुल जाएगी। इसी अनाजमंडी में प्रशासन बड़े कार्य तो दूर झाड़ू तक नहीं लगवा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान के सीजन के कबाड़ के ढेर आज भी पड़े हैं। अधिकारी सिर्फ आश्वासन व दावा ही करने तक सिमटे हुए हैं। आज तक किसी भी सीजन में अधिकारियों के दावे टिक नहीं पाए हैं। मंडी के हालात देखकर कहा नहीं जा सकता कि यहां कल से खरीद शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed