{"_id":"61d74dc916e3fd124b49d0b6","slug":"shutter-down-after-police-march-strictness-seen-challans-done-dc-landed-in-the-field-kurukshetra-news-knl95247563","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र रेड जोन में शामिल, सायं छह बजते ही बाजारों का हुआ लॉक डाउन, प्रशासन ने दिखाई सख्ती, दुकानें कराई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र रेड जोन में शामिल, सायं छह बजते ही बाजारों का हुआ लॉक डाउन, प्रशासन ने दिखाई सख्ती, दुकानें कराई बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। कोरोना महामारी के मद्देनजर रेड जोन में आने के बाद जिले में पाबंदियां बढ़ा दी गईं हैं। जिसके चलते अब जिले मे आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी दुकानें, मॉल व बाजार को सायं 6 बजे तक ही खोलने की अनुमति होगी। इतना ही नहीं रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर आवागमन पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।
इसी के चलते वीरवार को शाम सवा 6 बजे पुलिस टीम थानेसर बाजार पहुंची तो दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकानें बंद करनी शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा बाजार में मार्च करने के आठ मिनट बाद ही थानेसर बाजार, मोहन सिनेमा मार्केट, कच्चा घेर, सीकरी चौक मार्केट, नप कॉम्प्लेक्स, छोटा बाजार, झांसा रोड, रेलवे फाटक मार्केट, आंबेडकर चौक मार्केट, रेलवे रोड, सेक्टर-17 मार्केट, मोहन नगर, सेक्टर-13 की मार्केट बंद हो गई। वहीं डीसी मुकुल कुमार ने भी शहर के विभिन्न बाजारों का मुआयना किया।
हालांकि पुरानी सब्जी मंडी खुली रही तो पुलिस टीम ने दुकानदारों को चेतावनी जारी कर दी कि अगले दिन से अगर शाम छह बजे के बाद दुकानें खुली मिलीं तो दुकानदार का पांच हजार रुपये का चालान किया जाएगा। जबकि शाम छह बजे तक बाजार में इक्का-दुक्का दुकानें ही बंद थी। छह बजे के बाद सबसे पहले फड़ी वालों ने अपना सामान समेटना शुरू किया। फिर अन्य दुकानदार अपनी दुकानें बंद करने लगे।
विज्ञापन
उसके बाद जब पुलिस ने बाजारों में फ्लैग मार्च किया तो दुकानदार जल्दी-जल्दी दुकान के बाहर रखा अपना सामान अंदर कर शटर डाउन करनेे लगे। वहीं शाहाबाद में नायब तहसीलदार पोरूष पहल और एडिशनल थाना प्रभारी महेश कुमार की टीम ने आइलेट्स सेंटर, रेस्टोरेंट, हलवाई की दुकानों, शराब के ठेकों व बैंकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सभी के कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की जांच की। जिन संस्थान के लोगों ने कोविड वैक्सीनेशन नहीं करवाया था, उनके चालान किए गए। दो घंटे की कार्रवाई में करीब 15 से अधिक चालान किए गए। प्रशासन की सख्ती से दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया और कई लोग संस्थानों को बंद कर निकल गए।