{"_id":"68ed5a368fdc06703001c522","slug":"shubham-sahni-became-the-head-of-the-national-punjabi-mahasabha-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-143860-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शुभम साहनी बने राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शुभम साहनी बने राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रधान
Tue, 14 Oct 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। शुभम साहनी को नियुक्ति पत्र सौंपते राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक म
शाहाबाद। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के स्टेट जनरल सेक्रेटरी राकेश भल्ला की अध्यक्षता में लाडवा रोड स्थित निजी व्यापारिक प्रतिष्ठान पर एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राज्य महासचिव राकेश भल्ला एवं कोषाध्यक्ष हरभगवान छाबड़ा की प्रस्तावना पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता ने उपस्थित तमाम पदाधिकारियों की सहमति से शुभम साहनी को राष्ट्रीय पंजाबी महासभा का शाहाबाद हल्के का प्रधान नियुक्त किया।
बैठक में उपस्थित नगरपालिका प्रधान गुलशन कवातरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता से परिचय करवाया, जिसके बाद अशोक मेहता ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राष्ट्रीय पंजाबी महासभा में शुभम साहनी को दिए गए दायित्व का वे सभा के हित में बखूबी निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि एक युवा समाजसेवी के तौर पर शुभम साहनी स्थानीय स्तर पर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में तत्पर रहते हैं। ऐसे में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा को उनके जोश एवं अनुभव का लाभ निश्चित तौर पर मिलेगा।
अशोक मेहता ने सरकार से न केवल हरियाणा में 10वीं कक्षा तक पंजाबी को दूसरी भाषा का दर्जा देने की मांग की। नवनियुक्त प्रधान शुभम साहनी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता के नेतृत्व में महासभा ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, मेहनत व लग्न के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर पार्षद राजेश उप्पल, लाइट्सन लाइटिंग के चेयरमैन अनिल अरोड़ा, डिंपल अनेजा, जय नाथ पांडे, धर्मपाल गक्खड़, मुकेश साहनी, आशीष कथूरिया, विवेक साहनी, शिवम आजाद एवं राघव दुआ उपस्थित रहे। संवाद