फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shrimadbhagwadgita is not just a text, it is the art of living

Kurukshetra News: श्रीमद्भगवद्गीता केवल पाठ नहीं, जीने की है कला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Shrimadbhagwadgita is not just a text, it is the art of living
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा आयोजित 18 दिवसीय कार्यक्रम के पांचवें दिन सामाजिक जीवन में गीता के महत्व विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें भारतीय जानता पार्टी के केंद्रीय संघटक विवेक दांडेकर ने बतौर मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। मुख्य वक्ता दांडेकर ने कहा श्रीमद्भगवद्गीता केवल पढ़ने के लिए एक पाठ नहीं है बल्कि जीने का एक तरीका है।
विज्ञापन

जब आप इस यात्रा पर निकलेंगे, तो याद रखें कि ईश्वर का गीत हम में से हर एक के भीतर गूंजता है, जो प्रकट होने का इंतजार कर रहा है। इसकी बुद्धिमत्ता आपको पूर्णता और आंतरिक शांति के मार्ग पर ले जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डाॅ. मिश्र ने कहा कि भारत आज विश्व के सामने स्वाभिमान से खड़ा है। इसमें महाभारत, रामायण, गीता जैसे आध्यात्मिक साहित्य का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। इनमें से एक भी ग्रंथ भारत में निर्माण नहीं होता, तो भारत का अस्तित्व कब का समाप्त हो चुका होता। अपने व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में भी दैनंदिन व्यवहार में भी गीता आंशिक रूप से कहीं ना कहीं जरूर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विवेक दांडेकर, मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डाॅ. श्रीप्रकाश मिश्र एवं पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के डिप्टी एडवोकेट जनरल रोहित आर्य ने किया।

कार्यक्रम अतिथि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के डिप्टी एडवोकेट जनरल रोहित आर्य ने कहा गीता में दिए गए उपदेशों से मनुष्य को सही फैसला लेने में मदद मिलती है। गीता में दिए गए ज्ञान से मनुष्य को जीवन की चुनौतियों से निपटने में न्याय सम्मत समाधान प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed