{"_id":"6a13584071c5d6cfaa0866b3","slug":"shrimad-bhagwat-katha-starts-from-today-at-dera-markanda-shiv-mandir-jhansa-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-155382-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: डेरा मारकंडा शिव मंदिर झांसा में श्रीमद्भागवत कथा आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: डेरा मारकंडा शिव मंदिर झांसा में श्रीमद्भागवत कथा आज से शुरू
Mon, 25 May 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 25 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इस्माईलाबाद। डेरा मारकंडा शिव मंदिर झांसा में 25 से 31 मई तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन शाम 4 से 3 बजे तक आयोजित होगी। कथा समापन पर हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन होगा।
डेरा मारकंडा शिव मंदिर के संचालक महंत योगी पाल नाथ ने बताया कि कथा आयोजन के लिए मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और संस्कारों का संदेश मिलेगा और क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बनेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुरु गोरखनाथ धाम इस्माईलाबाद के महंत योगी तेजनाथ उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा 12 रामतों के महंत योगी कृष्ण नाथ और 18 के महंत योगी समुंदर नाथ सहित अनेक साधु-संत कथा व धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। नाथ ने क्षेत्रवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु परिवार सहित कथा में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करें।