फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shrimad Bhagwat Katha leads human life on the right path: Gopal Swami

मानव जीवन को सदमार्ग पर लेकर जाती है श्रीमद्भागवत कथा : गोपाल स्वामी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha leads human life on the right path: Gopal Swami
बाबैन। गांव झंडोला में आयोजित मद भागवत कथा में श्रद्धालुओं के साथ संत गोपाल स्वामी। विज्ञप्ति
बाबैन। गांव झंडोला में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कथा का शुभारंभ संत गोपाल स्वामी के प्रवचनों के साथ हुआ। गोपाल स्वामी ने अपने प्रवचन में श्रीमद् भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह मद भागवत कथा मानव जीवन को सद्मार्ग पर ले जाने वाली है। उन्होंने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के माध्यम से जीवन को सफल बनाने का संदेश दिया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सुंदर वर्णन किया गया। इस पावन अवसर पर गांव झंडोला के पूर्व सरपंच कृष्ण चंद शर्मा, रक्ष पाल शर्मा, मां ज्वाला देवी मंदिर के प्रधान डॉ. अशोक शर्मा, राजेश कुमार, मुकेश शर्मा, प्रदीप कश्यप, रोशन कश्यप, कुलदीप सैनी सहित अनेक व्यक्ति व ग्रामीण मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान आए हुए संत गोपाल स्वामी और अतिथियों का सम्मान किया गया। कथा का आयोजन पूरे सप्ताह चलेगा जिसमें प्रतिदिन कथा, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। कथा के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed