{"_id":"65b198f4b3966cd2df022104","slug":"shri-rams-praise-echoed-in-london-with-sunderkand-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-12612-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सुंदरकांड के साथ लंदन में गूंजे श्रीराम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सुंदरकांड के साथ लंदन में गूंजे श्रीराम के जयकारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। अयोध्या में गत 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई, जिसको लेकर पूरे देशभर में उत्सव मनाया गया। इस आयोजन से हर किसी का चेहरा खिला रहा तो जगह-जगह आयोजन भी किए गए। इसके साथ ही श्री राम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की धूम लंदन में भी रही, जहां श्रीराम के जयकारे गूंजे। ईस्ट लंदन के स्ट्रेटफोर्ड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीराम लला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में न केवल भजन कीर्तन व सुंदरकांड पाठ किया गया बल्कि इससे पहले श्रद्धालुओं को अक्षत भी वितरित किए गए। यह अक्षत पहले अयोध्या से धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। वर्ष 1973 से स्थाणेश्वर महादेव मंदिर से जुड़े रहे एवं पिछले दो साल से ईस्ट लंदन के राधा कृष्ण मंदिर में पुजारी पंडित जयपाल शास्त्री कुरुक्षेत्र से ये अक्षत लेकर गत वीरवार को ही लंदन के लिए रवाना हुए थे। यहां आयोजन में सैकड़ों लोग शामिल रहे।
हर श्रद्धालु में बना रहा उत्साह, भजनों पर झूमे : शास्त्री
पं. जयपाल शास्त्री ने मोबाइल पर बातचीत में बताया कि मंदिर में इस आयोजन के लिए प्रधान दीपक शर्मा, उपप्रधान हरीश मोद्गिल, महासचिव सरोज मित्तल, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, संयुक्त कोषाध्यक्ष राजकुमार, सोशल सचिव वीना नाथ, संयुक्त सचिव ममता छाबड़ा व आशा करीर एवं नरेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य पिछले करीब 15-20 दिनों से तैयारी की जा रही थी। लखन पाल, आशा, कांता, गुरदयाल व कंडा सहित 200 से ज्यादा श्रद्धालु आयोजन में पहुंचे, जिन्हें अक्षत वितरित किए गए। सभी ने पूरी श्रद्धा के साथ इन्हें स्वीकार किया तो वहीं आयोजन के दौरान संकीर्तन व भजनों पर भी खूब झूमे। अयोध्या में श्रीराम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह बना रहा।
श्री राम मंदिर पिपली में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और संकीर्तन
पिपली। श्री राम मंदिर पिपली में मंगलवार सायं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, संकीर्तन और रामभक्तों का सम्मान किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित राजीव कौशिक ने बताया कि पिपली में यह पहला अवसर रहा जिसमें यहां की सभी मंदिर सभाओं के प्रतिनिधियों और भजन मंडलियों ने एक ही स्थान पर श्रीराम का गुणगान किया। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम में रामलला की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में तीन दिनों तक चले रामोत्सव में सहयोग करने वाले सभी रामभक्तों को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम अयोध्या धाम में विराजित हुए श्री राम प्रभु की बधाई दी गई। उसके पश्चात 108 मनका राम नाम जाप और सात बार सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
विज्ञापन
श्री राम मंदिर महिला मंडल द्वारा भगवान राम का संकीर्तन किया गया। श्री राम मंदिर सेवा समिति द्वारा प्रसाद एवं जलपान की व्यवस्था की गई। श्री राम आरती में श्री राम मंदिर सेवा समिति के प्रधान प्रवीण कुमार रहेजा, सचिव चरणजीत मेंहदीरत्ता, रामनारायण मदान, जगदीश शर्मा, कमल अरोड़ा, रामभज मनचंदा, देवीचंद नंबरदार, श्री राम मंदिर महिला मंडल की सभी सदस्याएं, पिपली के सभी मंदिर सभाओं के प्रतिनिधि और श्रद्धालु शामिल रहे।