फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shri Markandeshwar Mahadev Temple resonates with the chanting of the Mahamrityunjaya Mantra.

Kurukshetra News: महामृत्युंजय मंत्र जाप से गूंजा श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Shri Markandeshwar Mahadev Temple resonates with the chanting of the Mahamrityunjaya Mantra.
कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में मारकंडेय प्राकट्योत्सव समारोह के दौरान पूजन करते
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में सर्वकल्याण की भावना से बुधवार को 11 विद्वान ब्राह्मणों की ओर से महामृत्युंजय मंत्र पाठ शुरू किया गया। यह अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी व अन्य संतों के सान्निध्य में हुआ।

इस से पूर्व कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। मुख्य यजमान के तौर पर कनाड़ा से नरेश काजल, चंडीगढ़ से राजीव गर्ग, दिया गर्ग व उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए। विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ यजमान परिवार व श्रद्धालुओं आदि ने पूरे विधिविधान से मंडप पूजन संपन्न करवाया। मंदिर परिसर में सजे मंडप में प्राकट्योत्सव समारोह का शुभारंभ हुआ। इसी के साथ महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों द्वारा पूजन एवं आरती कर महामृत्युंजय मंत्र जाप पाठ का सर्वकल्याण की भावना से शुभारंभ किया गया। प्राकट्योत्सव में स्वामी संतोषानंद, महंत कमला पुरी, महंत लक्ष्मी नारायण पुरी, कथा वाचक आचार्य प. कमल कुश, स्वामी विश्वनाथ पुरी, स्वामी राम नाथ पुरी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed