{"_id":"639251b7aabe0e014e76b5fe","slug":"shri-krishna-rukmini-marriage-took-place-in-bhagwat-katha-kurukshetra-news-knl13007608","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: भागवत कथा में हुआ श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह ं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: भागवत कथा में हुआ श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह ं
विज्ञापन
लाडवा। बजाजा बाजार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया गया। कथावाचक आचार्य कमलनयन शास्त्री ने रास पंचाध्यायी का वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ठाकुरजी के गीतों को गाने से सहज भक्ति की प्राप्ति होती है। इस दौरान धन को परमार्थ में लगाने की सलाह दी गई।
उन्होंने कहा कि महारास में पांच अध्याय हैं। उनमें गाए जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण हैं जो भी ठाकुरजी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है उन्हें वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती है। कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कालयवन का वध, उधव गोपी संवाद, उद्धव द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाना, द्वारका की स्थापना एवं रुक्मणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया गया।
कथा के दौरान आचार्य कमलनयन शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग को सुनाते हुए बताया कि भगवान का प्रथम विवाह विदर्भ की राजकुमारी रुक्मणि के साथ संपन्न हुआ। इस कथा के माध्यम से उन्होंने बताया कि रुक्मणि स्वयं साक्षात लक्ष्मी हैं और वह नारायण से दूर रह ही नही सकती यदि जीव अपने धन अर्थात लक्ष्मी को भगवान के काम में लगाए तो ठीक नहीं तो फिर वह धन चोरी द्वारा, बीमारी द्वारा या अन्य मार्ग से हरण हो ही जाता है। धन को परमार्थ में लगाना चाहिए।