फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shri Guru Granth Sahib form brought from Delhi at Gurudwara Sahib Patshahi Chhathi in Kurukshetra

Kurukshetra: गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में दिल्ली से लाए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब स्वरूप, किया भव्य स्वागत

Tue, 12 Mar 2024 11:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 12 Mar 2024 11:53 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र में मोटरसाइकिल काफिले के साथ नए स्वरुप पंज प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा छठी पातशाही तक लाए गए, जहां पूरे विधान के साथ इन्हें स्थापित किया गया। संगत में जोरदार उत्साह बना रहा और नए स्वरूप के समक्ष माथा टेका।

विज्ञापन
Shri Guru Granth Sahib form brought from Delhi at Gurudwara Sahib Patshahi Chhathi in Kurukshetra
गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से लाए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के नई दिल्ली से नए स्वरूप लाए गए, जिन्हें गुरुद्वारा छठी पातशाही में स्थापित किए जाएंगे। नए स्वरूप का धर्मनगरी में पहुंचते ही पुष्प वर्ष के साथ भव्य स्वागत किया गया। नेशनल हाईवे उमरी चौक से मोटरसाइकिल काफिले के साथ नए स्वरुप पंज प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा छठी पातशाही तक लाए गए, जहां पूरे विधान के साथ इन्हें स्थापित किया गया। संगत में जोरदार उत्साह बना रहा और नए स्वरूप के समक्ष माथा टेका।

विज्ञापन


मोटरसाइकिल व स्कूटी का काफिला लेकर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना के नेतृत्व में पहुंची संगत ने उमरी में पूरे जोश से श्री गुरु ग्रंथ साहिब लेकर पहुंचे पंज प्यारों को सिरोपा पहना कर अभिनंदन किया।  बीच रास्ते में अनेक स्थानों पर संगत ने श्रद्धाभाव से श्री गुरु ग्रंथ साहिब का स्वागत किया। यही नहीं, इस दौरान संगत फलों व मिष्ठान का प्रसाद भी वितरित किया। 
विज्ञापन


इससे पहले कवलजीत सिंह अजराना ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज सभी दस गुरु साहिबान की ज्योत है और सिख के लिए सत्कारयोग है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों में स्थापित गुरुद्वारा साहिबान में सुशोभित करने के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के स्वरूप की मांग को पूरा करने के लिए दिल्ली से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के ५० स्वरूप यहां लाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जहां से भी मांग आती है, पहले वहां धर्म प्रचार के प्रचारक द्वारा पड़ताल की जाती है। पड़ताल के बाद ही श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का स्वरूप दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी की कार्यकारिणी समिति सदस्य बीबी रविंदर कौर अजराना, धर्म प्रचार सचिव भरपूर सिंह, अतिरिक्त सचिव राजपाल सिंह दुनियामाजरा, उप सचिव रूपिंदर सिंह, सतपाल सिंह, अमरिंदर सिंह, धर्म प्रचार के सहायक सुपरवाईजर गुरपेज सिंह, प्रबंधक जज सिंह, सिख नेता नरेंद्र सिंह गिल, तजिंदर सिंह मक्कड़, जगजीत सिंह, गुरबीर सिंह, जगजीत सिंह, हरकीरत सिंह, प्रभजोत सिंह, गुरमीत सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरलाल सिंह, वरिंदर सिंह दुनियामाजरा, गुरविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह दुनियामाजरा, हरदयाल सिंह सहित भारी गिनती में संगत मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed