फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shri Ganesh Chaturthi will be celebrated on 27th, preparations for the festival have begun

Kurukshetra News: 27 को मनाई जाएगी श्री गणेश चतुर्थी, महोत्सव के लिए शुरू हुई तैयारियां

Fri, 22 Aug 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 22 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Shri Ganesh Chaturthi will be celebrated on 27th, preparations for the festival have begun
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में श्री गणेश चतुर्थी 27 को मनाई जाएगी। इसके लिए बाजार गुलजार दिखाई देने लगे हैं और भगवान गणेश की मूर्तियां भी तैयार की जाने लगी हैं। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक संस्थानों में भी आयोजन होंगे जिसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति एवं धर्म को मानने वाले लोग सबसे पावन त्योहारों में से एक माने जाने वाले पर्व गणेश चतुर्थी का सभी लोगों को बेसब्री से इंतजार हैं।
अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि श्री गणेश चतुर्थी को भगवान श्री गणेश के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार गणेश चतुर्थी 27 को है। मूर्तिकार गणेश जी की मूर्ति बनाने में लगे हैं। महंत ने बताया कि देवताओं में प्रथम आराध्य श्री गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर भगवान गणेश की पूजा की जाती है। पुराणों के अनुसार श्री गणेश चतुर्थी के ही दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी के दिन लोग कई जगह भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित करते हैं और नौ दिनों तक उसका पूजन करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed